फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Pak: पाकिस्तान पर भारत की जीत से छोटी दिवाली पर मना जश्न, मेरठ में बांटी मिठाई, जमकर फोडे़ पटाखे

Sun, 23 Oct 2022 08:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Oct 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
India beat Pakistan in T20 World Cup 2022
टी 20 विश्वकप में भारत की जीत का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
टी 20 विश्वकप में आज भारत ने अपने पहले ही मैच मे पाकिस्तान के बीच चले रोमांचक मुकाबले मे पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। टी 20 विश्वकप मे भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मेरठ वासियों ने भी जमकर मनाया। चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व मे विवि के छात्र इकट्ठा हुए और विश्वकप मे भारत की जीत का जमकर जश्न मनाया।
India beat Pakistan in T20 World Cup 2022
जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े एक दूसरे को मिठाई खिलाई इस मौके पर क्रिकेट प्रेमी विवि के छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा की विश्वकप मे भारत की जीत ऐतिहासिक है भारतीय खिलाड़ियों ने इस रोमांचक मुकाबले मे जीत हासिल कर दीपावली से एक दिन पहले पूरे देश को आज दीपावली का उपहार दिया है, पूरे देश मे जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
India beat Pakistan in T20 World Cup 2022
चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के मुख्य द्वार पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि सुपर 12 के पहले मैच में 160 रन का पीछा करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा गई थी। जिसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टीम को वापसी कराई। कोहली मैच के अंत तक क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
India beat Pakistan in T20 World Cup 2022
जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यह ऐसी पारी है जिसे भारतीय फैन्स काफी दिनों तक याद करेंगे। कोहली ने चेज मास्टर और मैच विनर के रूप में वापसी की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। तब टीम के कप्तान विराट कोहली थे।

विज्ञापन
India beat Pakistan in T20 World Cup 2022
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने टी20 में चौथी बार और पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार आखिरी गेंद पर मैच जीता है। इससे पहले भारत ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया को सिडनी में, बांग्लादेश को 2018 में कोलंबो में, वेस्टइंडीज को 2018 में और अब पाकिस्तान को मेलबर्न में आखिरी गेंद पर शिकस्त दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed