फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BDS छात्रा की मौत: गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुआ शव, इंग्लैंड-सऊदी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 22 Oct 2022 11:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The body of a BDS student was cremated in a gloomy atmosphere in Meerut
बीडीएस की छात्रा की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

मेरठ में छेड़छाड़ और थप्पड़ लगने से आहत होकर आत्महत्या करने वाली बीडीएस की छात्रा के शव को शनिवार दोपहर पुलिस मौजूदगी में खत्ता रोड स्थित मोहम्मद मियां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इंग्लैंड और सऊदी अरब से आए परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल था। 



इस दौरान सीसीएस यूनिवर्सिटी के छात्र नेता विनीत चपराना छात्रा के घर पहुंचे और छात्र नेता शान मोहम्मद ने डीएम कार्यालय में परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित परिवार ने भी पुलिस-प्रशासन से इंसाफ मांगा है।

The body of a BDS student was cremated in a gloomy atmosphere in Meerut
बीडीएस की छात्रा ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग। - फोटो : amar ujala

सुभारती विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से बीडीएस की छात्रा 19 अक्तूबर को कूद गई थी। 48 घंटे बाद छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। छात्रा के पिता ने बेटी के सहपाठी छात्र सिद्धांत कुमार पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

The body of a BDS student was cremated in a gloomy atmosphere in Meerut
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि सिद्धांत पंवार ने छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ मार दिया। इससे आहत होकर छात्रा ने जान दी है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। शनिवार दोपहर दो बजे की नमाज के बाद छात्रा का परिवार व रिश्तेदारों ने दफीना कर दिया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि आरोपी पर छेड़छाड़, मारपीट, धमकी के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में चालान बनाकर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The body of a BDS student was cremated in a gloomy atmosphere in Meerut
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए 
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। अधिकतर लोगों ने कहा कि बिटिया को इंसाफ मिलना चाहिए। पुलिस प्रशासन और योगी सरकार से बेटी को इंसाफ के लिए लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे है। बसपा नेता इमरान मसूद, सपा नेता बदर अली समेत कई लोगों की पोस्ट कर बेटी के लिए इंसाफ मांगा है। वहीं, विपक्षी नेताओं द्वारा डाली गई पोस्ट पर पुलिस की भी नजर है। 

विज्ञापन
The body of a BDS student was cremated in a gloomy atmosphere in Meerut
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि आरोपी पर नियमानुसार कार्रवाई हुई है। पीड़ित परिवार भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed