उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाया गया। योगी को सीएम बने महज चार से पांच दिन हुए है और प्रदेश के आलाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
2 of 7
थाने में सफाई करते पुलिसकर्मी
एक तरफ जहां योगी ने प्रदेश में 'कानून राज' वाला बयान देते हुए आम जनता को राहत दी है तो वहीं आलाअफसरों को सख्त आदेश दिए है कि सभी अधिकारी समय से दफ्तर जाएंगे और अपने-अपने दफ्तरों को साफ रखने में अहम योगदान देंगे। हालांकि इसका असर आज मेरठ में देखने को मिला और पुलिस स्टेशन से लेकर सभी विभागों के कर्मचारी अपने ऑफिसों में सफाई करते नजर आये।
इस बात में कोई शक नहीं कि प्रदेश में नई सरकार आई तो काम भी नए देखने को मिल रहे है। जहां अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही हैं तो वहीं शहर में सफाई अभियान पर भी खास ध्यान रखा जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी अपने दफ्तरों में सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद कई ऐसे आदेश जारी किए जिनका अधिकारियों को पालन करना ही होगा।
4 of 7
सफाई करती डीएम बी चंद्रकला
प्रदेश की चर्चित मेरठ जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने शुक्रवार को अपने दफ्तर में सफाई की। बी. चंद्रकला की ऐसी तस्वीरें शायद ही आपने पहले कभी देखी हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने थानों से लेकर सभी सरकारी दफ्तरों में गुटखा, तंबाकू और बीडी सिगरेट का सेवन करने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में सफाई पर ज्यादा जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दफ्तरों को साफ रखें।
वहीं मेरठ के उर्जा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को ईमानदारी से काम करने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने सफाई अभियान में अहम योगदान देने का भी जिम्मा लिया।