फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 40 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, पांच साल से बारूद के ढेर पर था गांव

Thu, 17 Oct 2019 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Oct 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
illegal firecrackers of forty lakh rupee recovered from the village in meerut
crackers - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भावनपुर का दतावली गांव पांच साल से बारूद के ढेर पर था। कभी भी हादसा हो सकता था। वहां पर आग से बचने के अग्निशमन यंत्र तक नहीं थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को थी, लेकिन फायरब्रिगेड से पटाखे बनाने का लाइसेंस बताकर वह लोगों को भ्रमित कर देता था। जितना बड़ा पटाखों का जखीरा बरामद हुआ है, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर वहां कोई हादसा हो जाता तो क्या होता।

illegal firecrackers of forty lakh rupee recovered from the village in meerut
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जिस जगह अवैध पटाखे के गोदाम थे, दतावली गांव उससे सटा है। ग्रामीणों को भी अंदेशा नहीं था कि वह बारूद के ढेर पर बैठे है। गांव के इक्का दुक्का लोगों ने इसका विरोध किया था। जिस पर गोदाम मालिक ने उनको धमकी देकर चुप कर दिया था। पुलिस के मुताबिक लोगों को बताया गया था कि उनके पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। यह धंधा करीब 5 साल से चल रहा था। लोगों में चर्चा है कि गोदाम मालिक की भावनपुर पुलिस से सेटिंग थी, जिसके चलते वह कुछ नहीं बोलते थे। 

तीन कैंटरों में भरे अवैध पटाखे
गोदाम में भारी संख्या में पटाखे देखकर पुलिस टीम ने तीन कैंटरों को मौके पर बुलवाया और उनमें पटाखे लदवाए। अवैध रूप से भरे पटाखा गोदाम में बडे़-बडे़ बम के अलावा अधिक आवाज करने वाले स्काई शॉट व अन्य ऐसे पटाखे बरामद किए गए, जिनसे वातावरण पूर्ण रूप से दूषित होगा।

illegal firecrackers of forty lakh rupee recovered from the village in meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी दूर में थाना और चौकी
थाने से तीन किमी और हसनपुर चौकी से मात्र डेढ़ किमी की दूरी पर लाखों रुपये के प्रतिबंधित पटाखों का कारोबार जोरशोर से फल-फूल रहा था। कोर्ट के आदेशानुसार एनसीआर में ग्रीन पटाखे बेचने की भी अनुमति लेनी होती है। 

एसएसपी ने की पूछताछ 
मामले में आरोपी गोदाम मालिक से एसएसपी ने पूछताछ की। पटाखे कहां-कहां बिक्री होते हैं, इसकी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के सभी ठिकानों पर छापेमारी कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
illegal firecrackers of forty lakh rupee recovered from the village in meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी की तबीयत खराब 
एसएसपी ने पुलिस टीम भेजकर भावनपुर थाना क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर चल रहे अवैध पटाखा गोदाम पर छापा मार कार्रवाई की। वहीं एसओ भावनपुर संजय कुमार की तबीयत खराब होने के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच सके। वहीं, हसनपुर चौकी प्रभारी विनोद कुमार मय फोर्स एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। 

सेटिंग की चर्चा भी खूब चलीं 
पुलिस टीम के गोदाम पर छापा मारने की जानकारी मिलते ही गांव दतावली के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जहां चर्चा की जा रही थी कि गोदाम पर अक्सर दिवाली के आसपास आना-जाना लगा रहता है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि अवैध रूप से चलने वाले गोदाम का मालिक बिना पुलिस की सेटिंग के काम नहीं कर सकता।

विज्ञापन
illegal firecrackers of forty lakh rupee recovered from the village in meerut
crackers - फोटो : अमर उजाला

शराब तस्करी रोकेंगी संयुक्त टीमें

दिवाली पर शराब की तस्करी रोकने को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। प्रभावी अंकुश के लिए आबकारी के साथ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। कुल छह टीमें बनाई गई हैं, जो 28 अक्तूबर तक रणनीति के तहत छापामारी अभियान चलाकर तस्करों पर शिकंजा कसेंगी।

खास बात यह है कि टीम को हर दिन की कार्रवाई का विवरण देना होगा।  शहरी और देहात दोनों क्षेत्रों की निगरानी के लिए अलग टीमें बनाई गई हैं। प्लान के तहत आबकारी टीम के साथ पुलिस और प्रशासन के अफसर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed