मैंने जिस दिन सात फेरे लिए थे उसी दिन कहा था कि गलत निकली तो मार दूंगा, आज उसे मार दिया.... पत्नी नेहा की हत्या करने के बाद पति प्रशांत हाथ में छुरा लिए चिल्लाता रहा, चार साल का बेटा स्कूल से लौटा तो खून से सना आंगन देख सहम गया, नेहा की मां बेटी की बचाने की गुहार लगाती हुई घर के बाहर-भीतर दौड़ती रही।
पिता ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो सिरफिरे दामाद ने उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया और फिर खुद को कमरे में बद कर लिया। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि प्रेम विवाह के खौफनाक अंत की ये वारदात बागपत के ठाकुरद्वारा में अंजाम दी गई है। जहां पति ने पत्नी को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। उसने पत्नी के शरीर पर छुरे से 19 वार किए। आइए विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा घटनाक्रम-
2 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग ससुर पर भी किया हमला, घायल
बागपत शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में अनैतिक संबंधों के शक में पति प्रशांत उर्फ सांप निवासी जैन मोहल्ला ने दिव्यांग ससुर विनोद उपाध्याय के सामने अपनी पत्नी नेहा (25) की छुरे से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने ससुर विनोद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया, जिनका उपचार कराया गया। आरोपी ने खुद ही परिवार वालों को हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर छुरा बरामद किया।
3 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद परिजनों को फोन पर दी जानकारी
ठाकुर द्वारा मोहल्ले में पत्नी नेहा की हत्या करने वाले पति प्रशांत उर्फ सांप के घटना के कबूलनामे की वीडियो भी पड़ोसियों ने छत पर बनी खिड़की से बना ली। पत्नी के शव के पास खड़ा हत्यारोपी प्रशांत हाथ में छुरा लेकर अपने परिजनों को पत्नी की हत्या की जानकारी फोन पर दे रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि जिस दिन नेहा से शादी की थी, उसी दिन उससे कहा था कि नेहा गलत निकली तो उसी दिन उसे मार दूंगा। आज मैंने उसे मौत के घाट उतार दिया।
4 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
छह साल में प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
ओला कैब चलाने वाले प्रशांत और नेहा की प्रेम कहानी छह साल पहले शुरू हुई थी। नेहा का परिवार मूल रूप से सहारपुर जिले के गंगोह का रहने वाला है। प्रशांत होलिका चौक के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, जबकि नेहा पास में एक कॉस्मेटिक सेंटर पर नौकरी करती थी।
5 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या
- फोटो : नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या
घर से फरार होकर दोनों ने की थी शादी, परिजनों ने किया था विरोध
प्रशांत जाति से जाट है और नेहा उपाध्याय जाति से ताल्लुक रखती है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और शादी करने की ठान ली। परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वापस आकर रहने लगे। प्रशांत ने ओला कैब में गाड़ी चलानी शुरू कर दी और दोनों का चार साल का बेटा आर्यन चौधरी है।