फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 17 लाख के इस घोड़े को देखने पशु मेले में उमड़ रही भीड़, डाइट में लेता है काजू और बादाम

Sat, 30 Mar 2024 03:25 PM IST
Dimple Sirohi शाह आलम त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, सरधना
शाह आलम त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, सरधना Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
Horse worth Rs. 17 lakh becomes center of attraction in cattle fair in Sardhana
नुकरी नस्ल का घोड़ा - फोटो : अमर उजाला

सरधना के मंढ़ियाई के घोड़ा मेले में देश के विभिन्न प्रदेशों से महंगी नस्लों के घोड़े को देखने वालों भीड़ लगी है। मेले में पहुंचे नुकरी नस्ल के करीब 17 लाख की कीमत का घोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सात दिवसीय मेले में दूर दराज से आने वाली व्यापारियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, जम्मू, गुजरात सहित अन्य राज्यों से आए व्यापारियों ने यहां डेरा जमा रखा है। 

Horse worth Rs. 17 lakh becomes center of attraction in cattle fair in Sardhana
नुकरी नस्ल का घोड़ा - फोटो : अमर उजाला

गांव मंढ़ियाई की पशु पैठ में घोड़े का मेले लगा हुआ है। शुक्रवार को मेले में दूर दराज से आए व्यापारियों ने विभिन्न नस्लों के घोड़ों का जायजा लिया। पिछले तीन दिनों से घोड़ों की खरीद फरोख्त जोरों पर हो रही है।

शामली से आए घोड़ा व्यापारी अमर दीप मास्टर ने बताया कि वह मारवाड़ी, नुकरी नस्ल के घोड़े लेकर आए हैं। क्षेत्र में उनके घोड़ों की काफी मांग रहती है। इस बार वह नुकरी नस्ल का घोड़ा जिसकी कीमत करीब 17 लाख बताई है। जिसे देखने वालों की भीड़ लगी है। साथ ही मेले में नुकरी व मारवाड़ी नस्ल के घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हैं।

Horse worth Rs. 17 lakh becomes center of attraction in cattle fair in Sardhana
पशु मेले में मौजूद घोड़े - फोटो : अमर उजाला
मालिक के अनुसार नुकरा नस्ल के इस घोड़े की डाइट काफी खास है। मेले में लगाम, मोहरा, काठी आदि बेचने वाले हरीश ने बताया कि यहां तीन दुकानें लगाई गई है। वह 15 वर्षों से इसे बनाते और बेचते हैं।

शुक्रवार को पशु मेले में कानपुर से व्यापारी द्वारा लाया गया नुकरी नस्ल का घोड़ा तीन लाख का बिका। वहीं, इस बार पशु मेले ने विभिन्न प्रदेशों से घोड़े, खच्चर बिक्री के लिए आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horse worth Rs. 17 lakh becomes center of attraction in cattle fair in Sardhana
नुकरी नस्ल के घोड़े - फोटो : अमर उजाला

पशु मेले में प्रजापति बिरादरी के लोग अपने-अपने गधों व खच्चरों को सजाकर लाते हैं। पैठ संचालक शबी खान, समर कुरैशी, बंटी कुरैशी, शादाब खान का कहना था कि हर साल मंढियाई पैठ में प्रशासन को पशु मेले से लाखों का राजस्व का लाभ होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed