फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2024: ‘जलाभिषेक’ के लिए उमड़े हैं श्रद्धालु, रुद्राभिषेक से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ

Fri, 08 Mar 2024 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Mar 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2024: Mahashivratri today, devotees will perform Abhishek with water
महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

शिव अनंत है। उन्हें अतिप्रयि जलधारा अखण्ड। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर भक्त सुबह 4 बजे से पूरी श्रद्धा के साथ शिवालयों में जलाभिषेक शुरू कर दिया। शिवालय भी इसके लिए तैयार हैं। जलाभिषेक के लाखों लीटर जल के संरक्षण की तैयारी भी की गई है।



कई शिवालयों में दस साल में 5 हजार लीटर से 10 हजार लीटर की क्षमता वाले वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए गए हैं। भक्त शिवलिंग पर जल अर्पित करेंगे और शिव इस जल को धरती में समाहित। इससे शिवलिंग पर चढ़ने वाला जल नालियों में भी नहीं बहेगा। 

Mahashivratri 2024: Mahashivratri today, devotees will perform Abhishek with water
महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
-बाबा औघड़नाथ मंदिर ने 12 साल पहले ही शहर में सबसे पहले वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाया था। अध्यक्ष सतीश सिंघल बताते हैं कि शिव को अर्पित जल नाली में न जाए इसे ध्यान में रखते हुए प्लांट लगाया गया। घटते जल स्तर को सुधारने का मंदिर की ओर यह एक प्रयास है। 

-जादूगर का बाग राधा कृष्ण परशुराम मंदिर के प्रवक्ता मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाया गया है। 
Mahashivratri 2024: Mahashivratri today, devotees will perform Abhishek with water
शिव मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
इन मंदिरों में वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट
छावनी बाबा औघड़नाथ मंदिर, सदर महा बिल्वेश्वर नाथ मंदिर, नगर निगम झारखंडी महादेव मंदिर, श्रीनाथ जी गौरी शंकर पंडित,  जादूगर का बाग राधा कृष्ण परशुराम मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2024: Mahashivratri today, devotees will perform Abhishek with water
श्रद्धालुओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार   नाली में नहीं जाना चाहिए जल
-श्रीनाथ जी गौरी शंकर मंदिर के पुजारी पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि मंदिर में लगे हैंडपंप के स्थान पर प्लांट लगाया गया है।

-महा बिल्वेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी पंडित हरीश चंद्र जोशी बताते हैं कि हिंदू धर्म में शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल गंगाजल के समान पवित्र माना जाता है। मंदिर में आठ वर्ष पूर्व वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाया जा चुका है। 
 
विज्ञापन
Mahashivratri 2024: Mahashivratri today, devotees will perform Abhishek with water
श्रद्धालुओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
बाबा झारखंडी महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग कहते हैं कि मंदिर में पांच वर्ष पूर्व वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाया गया था। अब जलहरी से निकलने वाला जल सीधा प्लांट के माध्यम से धरती में जा रहा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed