फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey trap: टिकटॉक पर सुंदर लड़की देख फंसते थे फौजी, दोस्ती कर होटल पहुंचते और फिर...

Thu, 24 Dec 2020 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Dec 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Honey trap racket Meerut News: Soldiers get caught watching the beautiful girl on Tiktok
आरोपी युवती आरती - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हनी ट्रैप में फौजियों को फंसाने वाली युवती समेत दो आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में युवती ने कई रहस्य खोले, लेकिन अभी कई फौजियों के राज उसके पांच मोबाइल फोन में छुपे हैं। पूछताछ में सामने आया कि शिकायत करने वाले फौजी टिकटॉक के जरिए युवती के जाल में फंसे थे।



वहीं युवती ने कई फर्जी आईडी से फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना रखे थे। पुलिस ने युवती के मोबाइल की सीडीआर की जांच के साथ ही इन फर्जी आईडी और खातों का भी पता लगाना शुरू कर दिया है। आगे विस्तार से जानें, आखिर कैसे पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ किया: -

Honey trap racket Meerut News: Soldiers get caught watching the beautiful girl on Tiktok
आरोपी युवक व युवती - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से सोने की चेन, तीन पर्स, पांच मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। सोने की चेन, एक मोबाइल और नकदी आरोपी युवती ने हनी ट्रैप में एक फौजी को फंसाकर ठगे थे। उक्त फौजी को हरियाणा से नौचंदी थानाक्षेत्र के एक होटल में बुलाकर युवती ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाए थे।

Honey trap racket Meerut News: Soldiers get caught watching the beautiful girl on Tiktok
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकुर पुत्र जगमोहन निवासी मयूर विहार मेडिकल शास्त्रीनगर में कंप्यूटर की दुकान की आड़ में यह धंधा चलाता था। जहां पर मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र की एक युवती हनीट्रैप में फौजियों को फंसाकर ब्लैकमेल करती थी।

यह भी पढ़ें: Honey trap: फौजियों को होटल में बुलाकर बनाती थी अश्लील वीडियो, फिर शुरू होता युवती का घिनौना खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey trap racket Meerut News: Soldiers get caught watching the beautiful girl on Tiktok
गिरफ्तार आरोपी अंकुर - फोटो : अमर उजाला

टिकटॉक पर वीडियो में फंसा था फौजी
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती टिकटॉक और अन्य साइट पर वीडियो बनाकर वायरल करती थी। एक साल पहले टिकटॉक पर वीडियो को लाइक करने पर युवती ने फौजी से संपर्क किया। तभी से दोनों फोन पर बातचीत करते थे।

युवती टिकटॉक पर वीडियो बनाकर उसे लाइक या शेयर करने वाले फौजियों का नंबर सर्च कर लेती थी। युवती की करीब एक हजार से ज्यादा वीडियो टिकटॉक और अन्य साइट पर हैं।

विज्ञापन
Honey trap racket Meerut News: Soldiers get caught watching the beautiful girl on Tiktok
आरोपी युवक व युवती - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मामले में अब तक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य तीन की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। साइबर सेल और मेरठ पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने तकरीबन एक दर्जन से भी ज्यादा वारदात करना कबूल किया है।

आरोपी युवती के पास से पुलिस को 12 फर्जी आईडी मिली हैं। वह अलग-अलग आईडी से सेना के जवानों से बातचीत करती थी। पूछताछ में सामने आया कि युवती तकरीबन एक साल से हनी ट्रैप के जाल में सेना के जवानों को फंसा रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed