मेरठ में सेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली कॉलगर्ल और उसके गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
Honey trap: फौजियों को होटल में बुलाकर बनाती थी अश्लील वीडियो, फिर शुरू होता युवती का घिनौना खेल
ऐसे कसा शिकंजा
पुलिस के अनुसार सेना के एक जवान ने साइबर सेल नौचंदी में शिकायत की थी कि मेरठ की एक युवती ने गैंग बनाया हुआ है। वह सेना के कई जवानों को हनी ट्रैप में फंसा चुकी है। उक्त युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी सेना के एक जवान से सोने के जेवरात भी ठगे थे।
यह भी पढ़ें: मौसम: हवा बेअसर, मेरठ में खतरनाक स्तर पर पहुंचा एक्यूआई, सुबह-शाम कोहरा बना मुसीबत
ऐसे बनाती थी शिकार
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि युवती गिरोह की सरगना है। वह पहले सेना के जवानों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करती थी। उनसे होटल में मिलती और यहां अश्लील वीडियो बनाती थी। इसके बाद युवती द्वारा जवान को ब्लैकमेल करने का काम शुरू हो जाता था। इस काम में युवती के साथ उसके दो साथी भी शामिल थे।
अलग-अलग आईडी से करती थी बात
आरोप युवती के पास से पुलिस को 12 फर्जी आईडी मिली हैं। वह अलग-अलग आईडी से सेना के जवानों से बातचीत करती थी। पूछताछ में सामने आया कि युवती तकरीबन एक साल से हनी ट्रैप के जाल में सेना के जवानों को फंसा रही थी।
होटल में बनाया फौजी का वीडियो
कुछ दिन पहले हरियाणा के एक फौजी को युवती ने मेरठ बुलाया था। इसके बाद वह फौजी को होटल में ले गई, जहां पर उसके साथ अश्लील वीडियो बनाए। फौजी को बेहोश कर उसका सारा सामान समेटकर युवती होटल से फरार हो गई थी।