होलिका दहन और लोकसभा चुनाव को लेकर मेरठ शहर व देहात में सुरक्षा कड़ी है। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी ने फोर्स के साथ संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया। यहां
मेरठ में पंद्रह सौ ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, देखें सही समय, माहौल बिगाड़ा तो होगी जेल
माहौल बिगाड़ा तो सीधे जेल
डीएम और एसएसपी ने मेरठ के मवाना, किठौर के अलावा शहर में भी सुरक्षा का जायजा लिया। सीओ और थानेदारों को निर्देश दिए कि शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करें तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसपी क्राइम बीपी अशोक, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ अखिलेश भदौरिया, एएसपी कैंट रामअर्ज, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ जितेंद्र कुमार, सीओ हरिमोहन सिंह, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी व सभी थानेदारों ने मंगलवार शाम को आरएएफ व अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। गलियों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी थाना पुलिस ने पैदल मार्च निकाला।
यहां रहेगी फायर ब्रिगेड
हापुड़ अड्डा चौराहा, एल ब्लॉक, भूमिया का पुल, घंटाघर, परतापुर, मछेरान, बेगमपुल जैसे संवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच के बीच फायर ब्रिगेड भी तैनात रहेगी।
शहर में सज गईं होलिका, 8.58 से होगा दहन
शहर में जगह-जगह होलिका सज गई हैं। बुधवार सुबह 10.30 से 10.45 बजे तक होलिका दहन स्थल पर पूजन का सही वक्त बताया गया जबिक रात 8.58 बजे से 11.47 बजे तक होलिका दहन होगा।