फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में हरियाणावी गायक का कत्ल: अंकित के सिर, छाती, पेट... नौ गोली मारकर की हत्या; पत्नी ने खोला ये बड़ा राज

Fri, 28 Aug 2026 01:16 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 28 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या  बदमाशों ने नौ गोली मारकर की थी। वहीं, पत्नी सीमा ने बताया कि 2022-23 में उनके पति अंकित को फोन पर धमकी मिली थी। एक या दो बार फोन आया था। उसकी शिकायत हरियाणा में पुलिस से शिकायत की गई थी। 

विज्ञापन
Haryanvi singer murdered in UP Ankit shot nine times in head chest and abdomen wife reveals major secret
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर बुधवार शाम करीब पौने सात बजे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बनतीखेड़ा के अलावा आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और उनके परिचित पहुंचे। अंकित के बड़े भाई राजीव कुमार दोपहर को पहुंचे। इसके बाद शवयात्रा की तैयारी की गई लेकिन अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान अंतिम यात्रा शुरू हुई। नम आंखों से लोग अपने चहेते सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए साथ चलते रहे। बड़े भाई राजीव ने चिता को मुखाग्नि दी। 


इससे पहले, पोस्टमार्टम के बाद हरियाणवी गायक अंकित बालियान का शव बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने अंकित बालियान अमर रहे के नारे लगाए।

अंतिम यात्रा में लोगों ने आरोप लगाया कि अंकित की टारगेट बनाकर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने और एनकाउंटर की मांग की। कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग उठाई। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने अंकित की तस्वीर के साथ नारे लगाए और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की।
Haryanvi singer murdered in UP Ankit shot nine times in head chest and abdomen wife reveals major secret
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ में गायक के प्रशंसकों और युवाओं की संख्या भी काफी रही। उधर, अंकित की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

 
Haryanvi singer murdered in UP Ankit shot nine times in head chest and abdomen wife reveals major secret
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर छाया अंकित हत्याकांड, हर तरफ गूंज रही इंसाफ की मांग
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर भी शोक और आक्रोश का माहौल है। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अंकित को श्रद्धांजलि देने के साथ हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनके प्रशंसक और करीबी लोग उनके साथ बिताए पलों की यादें भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi singer murdered in UP Ankit shot nine times in head chest and abdomen wife reveals major secret
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्टाग्राम पर जिक्रिया ने पोस्ट कर लिखा कि आई मिस यू भाई आपको हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा। वहीं भाकियू के जिलाध्यक्ष आशीष ने घटना को दुखद बताते हुए जल्द खुलासे की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर वह सपा नेताओं से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
Haryanvi singer murdered in UP Ankit shot nine times in head chest and abdomen wife reveals major secret
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर शहजाद ने अंकित के गाने की लाइन का जिक्र करते हुए लिखा कि क्या पता था भाई के गाने की लाइन लोग भाई पर ही आजमा देंगे। उन्होंने कहा कि अंकित अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed