{"_id":"62b84a5ca8a702091f1eef56","slug":"gurmeet-ram-rahim-ram-rahim-interacting-with-followers-through-instagram-and-youtube-sevadaar-reaced-in-numbers-in-ashram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurmeet Ram Rahim: इंस्टाग्राम-यूट्यूब के जरिए अनुयाइयों से रुबरू हो रहे राम रहीम, कई राज्यों से आश्रम पहुंचे सेवादार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurmeet Ram Rahim: इंस्टाग्राम-यूट्यूब के जरिए अनुयाइयों से रुबरू हो रहे राम रहीम, कई राज्यों से आश्रम पहुंचे सेवादार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Jun 2022 05:51 PM IST
सार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के दर्शन के लिए बरनावा आश्रम में अनुयाइयों से रुबरू हो रहे हैं। राम रहीम के दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं। वहीं कई राज्यों से उनके सेवादार आश्रम में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बरनावा आश्रम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के दर्शन के लिए बरनावा आश्रम में अनुयाइयों का प्रवेश पुलिस ने भले ही रोक दिया हो लेकिन राम रहीम ऑनलाइन आकर भी अपने अनुयाइयों को प्रवचन दे रहे हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपने अनुयाइयों को संदेश दिया। बरनावा में आश्रम के गेट नंबर एक से ही प्रवेश की अनुमति है लेकिन अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण राम रहीम के दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं। दर्शन करने के बाद उनको उसी गेट से वापस भेजा जा रहा है। गुरमीत राम रहीम के बरनावा में होने का पता चलने पर रविवार को भी काफी संख्या में अनुयायी पहुंचे।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक जिले के सुनारिया जेल से एक माह की पैरोल मिलने के बाद बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रह रहे हैं। राम रहीम के बरनावा आश्रम में पहुंचने का पता चलने के बाद अनुयायी लगातार वहां पहुंच रहे थे, लेकिन उनको आश्रम में अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। चार दिन बाद अनुयाइयों को अंदर प्रवेश दिया जाने लगा है। इसका पता चलने पर वहां अब ज्यादा संख्या में अनुयायी पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस बल के साथ ही सेवादार तैनात हैं।
2 of 7
गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को दिया संदेश
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम महाराज ने कहा कि धर्मों में महाविज्ञान है, धर्म ही दुनिया का सबसे बड़ा विज्ञान है, उन्होंने कहा कि आज धर्मों में जो लिखा है उसे विज्ञान अनुसरण कर रहा है।
उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को धर्म के बारे में संदेश देते हुए कहा कि हमारे संत महापुरुषों ने सारा जीवन जंगलों में बिता दिया। हमारे लिए, समाज के लिए उन्होंने जो कहा सब सत्य है।
राम रहीम ने कहा कि पवित्र वेद ही सबसे पुरातन ग्रंथ हैं, जिनमें लिखा है लाखों चंद्रमा हैं, लाखों सूर्य हैं, लाखों नक्षत्र, ग्रह हैं, लेकिन यह बात कोई मानने को तैयार नहीं। अब विज्ञान कहता है कि थोड़े से क्षेत्र में ही लाखों चंद्रमा, सूरज पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र गीता, महाभारत में लिखा ज्ञान भी सत्य है। हमारे धर्म महाविज्ञान हैं, हमारे पवित्र ग्रंथ शत प्रतिशत सच थे, सच हैं, सच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
50 किलोमीटर ट्राइसाइकिल चलाकर आश्रम पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ग्रंथों में लिखा है कि आपके अंदर आत्मबल है तो आप दुनिया में सुखी रह सकते हैं। बीमारियों से बच सकते हैं, आत्मबल बढ़ाने के लिए आत्मचिंतन करना पड़ता है और आत्मिक चिंतन के लिए ओम, हरि, अल्लाह, वाहे गुरु का नाम लेना पड़ता है। धर्म जोड़ना सिखाते हैं तोड़ना नहीं। आश्रम में रविवार को भी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से सेवादार सेवा करने पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर आश्रम के प्रत्येक गेट पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
5 of 7
बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर मौजूद सेवादार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरनावा आश्रम में पहुंचे कई राज्यों से सेवादार
बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में कई राज्यों से सेवादार सेवा करने के लिए पहुंचे रहे हैं। इनको प्रांतीय कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने ब्लाकों में मानवता भलाई के कार्य करने की जिम्मेदारी दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।