फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसों की साइकिल रेस: टकराकर घायल होती रहीं छात्राएं, न थे डॉक्टर और न यातायात पुलिस

Wed, 27 Nov 2019 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Nov 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Girl students got injured in Cycle Race organized on Samvidhan divas in Baghpat
Cycle Race - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में संविधान दिवस पर मंगलवार को खेल विभाग ने कलक्ट्रेट से साइकिल रेस का आयोजन किया। लेकिन इस रेस के लिए न तो किसी डॉक्टर की व्यवस्था थी और न ही यातायात पुलिस की। नतीजन कई छात्राएं सड़क पर साइकिल समेत गिर गईं और संविधान रेस बन गई 'हादसों की रेस': -



यह भी पढ़ें: बागपत: खाने पर दिखाए नखरे तो लाठी-डंडों से हुई भातियों की मेहमाननवाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

Girl students got injured in Cycle Race organized on Samvidhan divas in Baghpat
Cycle Race - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित कलक्ट्रेट के गेट नंबर दो से यह साइकिल रेस शुरू हुई। इसमें छात्राएं आपस में टकराकर गिरती रहीं, लेकिन उनके लिए किसी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं थी। न ही यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए आई। 

Girl students got injured in Cycle Race organized on Samvidhan divas in Baghpat
Cycle Race - फोटो : अमर उजाला

बालक और बालिका वर्ग की इस रेस में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। साइकिलों के आपस में टकराने से आधा दर्जन लड़कियों को चोट लगी। इनमें छात्रा इंशा, अक्शा, मधु और शबाना घायल हुईं हैं।

यह भी पढ़ें: चालान कटा तो युवक ने बीच चौराहे पर ही बाइक में की तोड़फोड़, पकड़ा माथा, जमकर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl students got injured in Cycle Race organized on Samvidhan divas in Baghpat
Cycle Race - फोटो : अमर उजाला

यहां तक कि एक प्रतिभागी की साइकिल भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की गाड़ी से टकरा कर गिर गई। हालांकि वेदपाल और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने अन्य वाहनों को रुकवाकर रेस पूरी कराई। 

विज्ञापन
Girl students got injured in Cycle Race organized on Samvidhan divas in Baghpat
Cycle Race - फोटो : अमर उजाला

खेल अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस के लिए और पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसकी शिकायत डीएम शकुंतला गौतम से की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed