फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी: नगर भ्रमण पर निकले गजानन, बप्पा की भक्ति में झूमा शहर, मंदिरों से निकाली गईं शोभायात्राएं

Mon, 14 Sep 2026 07:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 14 Sep 2026 07:26 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ में घरों के साथ ही 70 से अधिक स्थानों पर गणपति विराजे। उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालु गणपति के भजनों पर झूमते रहे।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi: Lord Ganesha sets out on a city procession; the city revels in devotion to Bappa
थापर नगर से अपने गणेशा को स्थापना के लिये जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी पर सोमवार को पूरा शहर गणपति की भक्ति में डूब गया। सुबह से रात तक मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में गणपति महाराज की मूर्तियां स्थापित हुईं। शहर में 70 से अधिक स्थानों पर विशेष आयोजन किए गए। कहीं शोभायात्रा निकली तो कहीं ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच बप्पा का स्वागत किया गया।



 
Ganesh Chaturthi: Lord Ganesha sets out on a city procession; the city revels in devotion to Bappa
गणेश जी को कराया विराजमान। - फोटो : अमर उजाला
सदर कबाड़ी बाजार स्थित प्राचीन सिद्धपीठ भोलानाथ मंदिर से विघ्नहर्ता गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक पाठक ने पूजन कराया। इसके बाद गणपति की मूर्ति को मुख्य रथ पर विराजमान किया गया। श्रद्धालु गणपति के भजनों पर झूमते रहे। कबाड़ी बाजार निवासी प्रियांशु मांगलिक ने बताया कि मंदिर से यह शोभायात्रा वर्ष 1980 से लगातार निकाली जा रही है। 
शोभायात्रा का नया बाजार, गंज बाजार, दाल मंडी, बैंकर्स स्ट्रीट, सदर थाना, सराफा बाजार और शिव चौक सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान दीपक कैलेंडर, दिनेश कामरा, सतीश, रवि माहेश्वरी, कमल किशोर जयसवाल, प्रियांशु मांगलिक, अंबुज राजवंशी और राजेश अग्रवाल आदि रहे।
 
Ganesh Chaturthi: Lord Ganesha sets out on a city procession; the city revels in devotion to Bappa
गणपति को विराजमान कराया। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर और रजबन से भी निकाली शोभायात्राएं
शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक स्थित तिकोना पार्क में गणेश मंदिर समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एल ब्लॉक स्थित नाले के पुल से शुरू हुई यात्रा भूतनाथ चौराहा, सीजी डीएवी स्कूल के पास स्थित मंदिर, एमसीसी हॉस्पिटल, जगदंबा हॉस्पिटल और हापुड़ रोड स्थित एल-ब्लॉक पुलिस चौकी होते हुए मंदिर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi: Lord Ganesha sets out on a city procession; the city revels in devotion to Bappa
गणपति बप्पा मोरया से गूंजा थापरनगर। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी पंडित अनमोल शर्मा ने एकदंत भगवान की मूर्ति की स्थापना कराई। पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डॉ. कविता भाटिया ने उद्घाटन किया। रास्ते में व्यापारियों ने स्वागत कर प्रसाद और जलपान वितरित किया। नरेश चंद्र अग्रवाल, नवीन चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र गोयल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, आरआरपी भारद्वाज, विनोद कुमार गर्ग, सतीश मोहन शर्मा, अश्विनी गुप्ता, कमल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi: Lord Ganesha sets out on a city procession; the city revels in devotion to Bappa
विराजमान कराए गणपति। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गढ़ रोड पर राजराजेश्वरी मंदिर में दिव्यानंद महाराज ने पूजन के बाद गणेश जी मूर्ति स्थापित की। इस दौरान रुद्राभिषेक, स्वरूपारान, गुरु सहस्त्रनाम से किशमिश का अर्चन किया गया। यजमान नरेंद्र त्यागी, महेश शर्मा, ब्रह्मचारी मुरारी स्वरूप, कृष्ण स्वरूप, अनिल अरोड़ा रहे। 
रजबन बड़ा बाजार में गणपति मित्र मंडल की ओर से गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। कमेटी के सदस्यों ने पंडाल में मूर्ति स्थापना की। इस अवसर पर अमित कपूर, डिम्पल, यश यादव, संदीप, तुषार, पवन, मोनी, आशीष और अंकुश आदि मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed