फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में गणेश चतुर्थी की धूम: मंदिरों और पंडालों में विराजे बप्पा, शोभायात्राओं में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

Tue, 15 Sep 2026 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2026 12:20 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी पर मेरठ में 70 से अधिक स्थानों पर विशेष आयोजन हुए। सदर कबाड़ी बाजार, शास्त्रीनगर, रजबन समेत कई इलाकों में शोभायात्राएं निकलीं और गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Celebrations: Meerut Immersed in Devotion, Processions Held Across the City
मेरठ में गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

गणेश चतुर्थी पर सोमवार को पूरा मेरठ गणपति की भक्ति में रंगा नजर आया। शहर के मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। 70 से अधिक स्थानों पर विशेष आयोजन हुए। कई क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति के भजनों और जयघोष से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

Ganesh Chaturthi Celebrations: Meerut Immersed in Devotion, Processions Held Across the City
मेरठ में गणेश चतुर्थी की धूम - फोटो : अमर उजाला

भोलानाथ मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
सदर कबाड़ी बाजार स्थित प्राचीन सिद्धपीठ भोलानाथ मंदिर से विघ्नहर्ता गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक पाठक ने पूजन कराया। इसके बाद गणपति की प्रतिमा को मुख्य रथ पर विराजमान किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु गणपति के भजनों पर झूमते रहे।

Ganesh Chaturthi Celebrations: Meerut Immersed in Devotion, Processions Held Across the City
मेरठ में गणेश चतुर्थी की धूम - फोटो : अमर उजाला

कबाड़ी बाजार निवासी प्रियांशु मांगलिक ने बताया कि मंदिर से पिछले कई वर्षों से गणेश शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा का नया बाजार, गंज बाजार, दाल मंडी, बैंकर्स स्ट्रीट, सदर थाना, सराफा बाजार और शिव चौक सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद और जलपान भी कराया गया। इस दौरान दीपक कैलेंडर, दिनेश कामरा, सतीश, रवि माहेश्वरी, कमल किशोर जायसवाल, प्रियांशु मांगलिक, अंबुज राजवंशी और राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Celebrations: Meerut Immersed in Devotion, Processions Held Across the City
मेरठ में गणेश चतुर्थी की धूम - फोटो : अमर उजाला

तेली मोहल्ले में सजा गणपति का दरबार
सदर तेली मोहल्ले में गणपति सेवा समिति की ओर से गणेश महोत्सव मनाया गया। गणपति महाराज को पंडाल में लाकर विधि-विधान से स्थापित किया गया। वीरेश, हर्ष, उत्कर्ष, शिवम, धैर्य और शुभम ने रातभर मेहनत कर गणपति का दरबार सजाया।

थापर नगर में भी श्रद्धालुओं ने गणपति की आरती की। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच प्रतिमा की स्थापना कराई गई। आदर्श नगर श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर कल्याणी में श्रीगणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। दीप प्रज्ज्वलन पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया।

आदर्श नगर में हिमांशु वशिष्ठ के आवास पर पर्यावरण अनुकूल गणपति प्रतिमा स्थापित की गई। प्रह्लाद नगर और मनोकामना महाकालेश्वर बुजुर्ग सत्संग भवन मंदिर में भी गणपति का गुणगान किया गया।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Celebrations: Meerut Immersed in Devotion, Processions Held Across the City
मेरठ में गणेश चतुर्थी की धूम - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर और रजबन में भी निकली शोभायात्रा
शास्त्रीनगर तिकोना पार्क में गणेश मंदिर समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। पुजारी पंडित अनमोल शर्मा ने गणपति की प्रतिमा की स्थापना कराई। पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डॉ. कविता भाटिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed