{"_id":"587b7b454f1c1b3703efe17c","slug":"said-atul-goodwill-rally-bjp-is-contesting-in-name-of-caste-and-religion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतुल प्रधान का बड़ा बयान, जाति-धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते है भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल प्रधान का बड़ा बयान, जाति-धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते है भाजपा विधायक
Mon, 16 Jan 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 16 Jan 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
सपा नेता अतुल प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लावड़ के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को सपा की ओर से सद्भावना रैली हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में सरधना से प्रत्याशी अतुल प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचे और प्रदेश सरकार के पक्ष में जमकर नारे लगाए। रैली में अखिलेश भईया जिंदाबाद, अतुल भईया जिंदाबाद के जमकर नारे लगे।
केवल झूठे वादे करते हैं भाजपा विधायक
2 of 3
सपा रैली
अतुल प्रधान ने बीजेपी और बसपा पर जमकर निसाना साधा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के विधायक क्षेत्र में कोई विकास नहीं करते है। वह जनता को गुमराह कर, केवल झूठे वादे करते हैं। जब विकास की बात आती है तो उनका कोई अता-पता नहीं होता है। हालांकि इतने पर ही अतुल नहीं रूके उन्होंने यह तक कहा कि बीजेपी के विधायक जाति व धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते हैं।
यूपी में बनेगी सपा की सरकार
3 of 3
सपा रैली
जनता को विकास का भरोसा दिलाते हुए अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सूबे में दोबारा आएगी तो विकास की रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी। इस बीच उन्होंने बसपा को भी आड़े हाथों ले लिया और जमकर हमला बोला। बसपा को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि वोट के नाम पर तो बसपा के विधायक लोगों के बीच नजर आते है, लेकिन जैसे ही सत्ता में आए वो कहीं दिखाई नहीं देते है। इस दौरान उन्होंने जनता से यह अपील की कि एक बार फिर से अखिलेश भईया को सत्ता में लाओ और प्रदेश का विकास पाओ।
पार्टी से टिकट मिलने के नाम पर अतुल प्रधान बोले कि मैं अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लडूंगा। इस बीच उन्होंने जनता से वादा किया कि जीत के बाद मैं अपने क्षेत्र का सौ प्रतिशत विकास करूंगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।