फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: तेज धमाका और मची चीख-पुकार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मचा कोहराम

Tue, 14 May 2019 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Four people of a family dies in road accident in Meerut at Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद सरायकाजी में कोहराम मच गया। मोर्चरी पर सोमवार को लोगों का तांता लगा था। सभी लोग घायलों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ऐसी है कि इलाज कराने के लिए भी दूसरों से मदद मांगनी पड़ रही है।

Four people of a family dies in road accident in Meerut at Uttar Pradesh
विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला

उधर, घायलों का कहना है कि अचानक से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, उसके बाद चीख पुकार मच गई। काफी देर तक तो पता नहीं चला कि आखिर क्या हो गया। जिस ट्रक ने मैजिक वाहन में टक्कर मारी, उसकी स्पीड इतनी थी कि मैजिक पलटी खाकर पुलिस की गाड़ी से टकराकर दूसरी पलटी खा गई। गनीमत रही कि वहां यूपी 100 पुलिस मौजूद थी, जिससे घायलों को तुरंत उपचार मिल गया।

Four people of a family dies in road accident in Meerut at Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शव पहुंचते ही मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद चार शव घर लाए गए तो सरायकाजी में कोहराम मच गया। महिलाएं और रिश्तेदार शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। धर्मवीर के परिवार में धर्मवीर और दो बेटों की मौत हो गई। जबकि पत्नी सविता और बेटा लक्की अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four people of a family dies in road accident in Meerut at Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सरायकाजी के हरवंश विहार मोहल्ले में सोमवार को चूल्हे तक नहीं जले। हर तरफ एक ही दर्द था कि पूरा परिवार ही तबाह हो गया। शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। धर्मवीर के बड़े भाई शिक्षक पुष्पेंद्र, मदन और अशोक समेत परिजनों का बुरा हाल था।

विज्ञापन
Four people of a family dies in road accident in Meerut at Uttar Pradesh
अस्पताल में पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

एसडीएस से मांगी आर्थिक सहायता
पोस्टमार्टम हाउस पर एसडीएम सदर कमलेश गोयल और सीओ किठौर आलोक सिंह पहुंचे। बसपा नेताओं और पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि अब परिवार के साथ आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में धर्मवीर और अजय के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों का इलाज कराने की मांग की। अफसरों ने आश्वासन दिया कि आर्थिक मदद की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed