फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमत्कार: गंगाजल में तैरता मिला ‘राम’ नाम लिखा पत्थर, देखिए तस्वीरें

Sat, 22 Sep 2018 03:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 22 Sep 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
found stone named ram in ganga barrage at bijnor
राम नाम लिखा पत्थर मिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक चमत्कार देखने को मिला है। चमत्कार ऐसा है कि देखने वालों की भीड़ लगी हुई है। यहां तक कि लोग पूजा कर रहे हैं और मंदिर बनाने का भी ऐलान कर दिया है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला:-

found stone named ram in ganga barrage at bijnor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में गंगा किनारे पर सफाई के दौरान ‘राम’ नाम लिखा एक पत्थर गंगाजल में तैरता हुआ मिला। क्षेत्रीय लोग पत्थर को रामसेतु का हिस्सा बता रहे हैं। पत्थर पर ‘राम’ नाम लिखा होने से श्रद्धालु इसे देखने के लिए गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं और इसकी पूजा भी कर रहे हैं। गंगा विचार मंच नमामि गंगे योजना के जिला प्रभारी सौरभ सिंघल ने पत्थर को बैराज पर स्थापित कर यहां मंदिर बनाने की बात कही है।

found stone named ram in ganga barrage at bijnor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गंगा विचार मंच और नमामि गंगे योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल द्वारा हर शाम बैराज गंगा घाट पर हरिद्वार की तर्ज पर मां गंगा की आरती की जाती है। समय समय पर तट पर सफाई अभियान भी चलाया जाता है। गुरुवार को सागर, जौली, सतेंद्र आदि श्रद्धालु गंगा तट पर सफाई कर रहे थे। इस बीच उनकी नजर पानी में तैरता पत्थर दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
found stone named ram in ganga barrage at bijnor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने धारा में जाकर पत्थर को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पर ‘राम’ नाम लिखा हुआ था। इसकी जानकारी पर काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा बैराज पर पहुंच गये। देखा कि यह एक पत्थर था और इस पर नाम राम लिखा हुआ है। पत्थर पर लिखे शब्द एकदम स्पष्ट हैं और देखने में बहुत पुराने लग रहे हैं।

विज्ञापन
found stone named ram in ganga barrage at bijnor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

राम नाम लिखा पत्थर गंगाजल में तैरता इस बीच श्रद्धालुओं ने पत्थर को कई बार गंगा की धारा में छोड़ा, लेकिन पत्थर तैरता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed