आगरा ताजमहल पर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद का फाइल फोटो। आगे तस्वीरों के साथ जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास यादें:-
ऐश्वर्या राय संग ताजमहल का दीदार करते हुए नवाब कोकब हमीद, उनसे जुड़ी कुछ खास यादें
नवाब कोकब हमीद हमेशा के लिए हवेली से रुखसत हो गए। अब सिर्फ उनकी यादें और बातें बची हैं। बागपत की हवेली का इतिहास 200 साल पुराना है। बागपत आने से पहले खानदान को रईसजादा कलानौर का खिताब हासिल था। बाद में इन्हें बागपत के नवाब की पदवी से नवाजा गया।
बागपत के नवाब खानदान के इतिहास को संग्रहीत कर रहे जाकिर बताते हैं कि खानदान के लोग चित्तौड़गढ़ से हरियाणा के रोहतक के नजदीक कलानौर में आकर बसे। करम अली अंग्रेजी दौर में गाजियाबाद में सरकार के बड़े अफसर बनें। इनके बेटे खुरशैद अली को रईसजादा कलानौर के खिताब से नवाजा गया।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बागपत आने का न्योता दिया था। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात में उन्होंने यहां आने के लिए कहा और बागपत की विशेषताएं गिनाई थी।
नौकरी के चलते परिवार के लोगों का गाजियाबाद आना जाना लगा रहा। इसके बाद बागपत में हवेली बनाई और यह परिवार हमेशा के लिए बागपत का होकर रह गया। खुरशैद अली के बेटे राव अब्दुल हमीद और नवाब जमशेद अली हुए। राव अब्दुल हमीद के बेटे शौकत हमीद खान कांग्रेस के विधायक रहे। इनके बेटे नवाब कोकब हमीद थे। हवेली का इतिहास करीब दो सौ साल पुराना है। (डाक टिकट जारी करने के दौरान नवाब कोकब हमीद का फाइल फोटो)
नवाब खानदान के वारिस होंगे अहमद हमीद
नवाब कोकब हमीद के इंतकाल के बाद उनके बेटे अहमद हमीद ही खानदान के वारिस होंगे। राजनीतिक वारिस उन्हें पहले ही बनाया जा चुका है। साल 2017 का चुनाव अहमद हमीद ने ही लड़ा, लेकिन वह हार गए।
(किसान सभा में जाने के दौरान जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सतपाल मलिक के साथ नवाब कोकब हमीद का फाइल फोटो)
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/