फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतनी भीषण थी आग, मच गया हाहाकार, बुलाने पड़े सेना और आरएएफ के टैंकर, तस्वीरें

Tue, 31 Dec 2019 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire has in power storage center in Meerut city
भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सोमवार शाम को विद्युत भंडार केंद्र में इतनी भीषण आग लग गई। इससे वहां हाहाकार मच गया। आग इस कदर फैल रही थी कि पुलिस को सेना और आरएएफ के पानी के टैंकर बुलाने पड़े। इस भंडार केंद्र में पूरे मेरठ मंडल के विद्युत उपकरण रखे जाते हैं। आगे देखिए आग की तस्वीरें-

Fierce fire has in power storage center in Meerut city
आग बुझाने की कोशिश करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

आग से करोड़ों रुपये का सामान जलना बताया गया। आग का भयावह रूप देखकर मेरठ की फायर ब्रिगेड भी हांफ गई। चार घंटे मशक्कत करने के बाद सीएफओ ने दूसरे जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाने की बात कही। एमडी पावर ने मुजफ्फरनगर, शामली, मोदीनगर समेत कई जिलों को फोन किया।

Fierce fire has in power storage center in Meerut city
भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

देर रात टूटी नींद
भंडार केंद्र में आग लगने के 45 मिनट बाद एमडी पावर पहुंचे तो बिजली विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी। एक के बाद एक कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात 11:30 बजे एसपी सिटी फोर्स लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fierce fire has in power storage center in Meerut city
आग बुझाने की कोशिश जारी - फोटो : अमर उजाला

कमिश्नर आवास से लिया पानी 
फायर ब्रिगेड कहां से पानी ले, इसकी भी ठीक से व्यवस्था नहीं थी। कमिश्नर आवास, पुलिस लाइन और तीन जगहों से पानी लिया गया। कई जगहों पर हाईड्रेंट या तो खराब मिले या वहां पानी की व्यवस्था ठीक नहीं थी।

विज्ञापन
Fierce fire has in power storage center in Meerut city
लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

कई बार हुआ विस्फोट 
विद्युत भंडार में बैटरियां और अन्य अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ थे। आग की लपटों के साथ कई बार धमाके भी हुए। जिसके बाद आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने जैसे तैसे करके उनको समझाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed