फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, दिनभर ऐसे रहे हालात, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Dec 2019 06:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Dec 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature is 2 degrees and heavy cold in Shamli district of Uttar Pradesh
ठंड का असर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जनपद में कड़ाकेदार सर्दी से अभी पूरे सप्ताह निजात नहीं मिलने वाली है। रात में पाला, सुबह कोहरा छाए रहने से सर्दी ने पिछले साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पूरे दिन धूप न निकलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बर्फीली हवा चलने से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। सोमवार को दिन में अधिकतम 11 और न्यूनतम तापमान 02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे तस्वीरों में देखिए दिनभर कैसे रहे हालात-

The minimum temperature is 2 degrees and heavy cold in Shamli district of Uttar Pradesh
ठंड में कांपे लोग - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को दिन निकलते ही सुबह के समय कोहरा शुरू हो गया। आकाश में बादल और कोहरा छाए रहने से पूरे दिन लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। धूप न निकलने से शहर पूरे दिन कड़ाकेदार सर्दी की चपेट में रहा।

The minimum temperature is 2 degrees and heavy cold in Shamli district of Uttar Pradesh
शहर में पड़ रही कड़ाकेदार ठंड - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि धूप न निकलने और छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। सर्दी का आलम यह रहा कि पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। पूरे दिन कोहरा और बादल छाए रहने से बाजारों की रौनक गायब हो गई। बाजारों में इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
The minimum temperature is 2 degrees and heavy cold in Shamli district of Uttar Pradesh
रेलवे स्टेशन पर बहुत कम दिखीं सवारियां - फोटो : अमर उजाला

वहीं कड़ाकेदार सर्दी और कोहरे की वजह से रेलवे स्टेशन पर भी सवारियां बहुत कम नजर आईं। इस दौरान कोहरे के कारण ट्रेनें भी काफी लेट रहीं। वहीं शहर के फव्वारा चौक पर पुलिसकर्मी सर्दी में अलाव तापते रहे।

विज्ञापन
The minimum temperature is 2 degrees and heavy cold in Shamli district of Uttar Pradesh
ठंड के कारण घर से बहुत कम लोग निकले - फोटो : अमर उजाला

सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति रही कम
कड़ाकेदार सर्दी के माहौल में जिले के सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा है। जिले के कलक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन समेत कई विभागों में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में कमी आई है। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्दी के कारण सरकारी कार्यालय में उपस्थिति प्रभावित हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed