फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंगई का गजब आलम: यहां फास्टैग नहीं..., दौराला-भराला के नाम से बेधड़क गुजर जाती हैं गाड़ियां

Tue, 21 Jan 2020 02:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jan 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Fastag, No, vehicles pass fearlessly in the name of Daurala-Bharala in Meerut
Fastag - फोटो : social media

मेरठ के मोदीपुर का सिवाया टोल प्लाजा, यहां आसपास के गावों के लोगों की दबंगई के आगे फास्टैग फेल साबित हो रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दौराला, भराला आदि गावों के कई वाहन चालक टोल प्लाजा से बिना टोल दिए ही निकल रहे हैं। इनके वाहन पर फास्टैग नहीं लगा है, लेकिन इसके बावजूद ये चालक कैश की जगह फास्टैग लेन से बेधड़क निकल जाते हैं।



दबंगई का आलम यह है कि जब ये वाहन फास्टैग लेन में घुसते हैं तो इन्हें टोलकर्मी से सिर्फ अपने गांव का नाम लेना होता है और इसके बाद ये वाहन चालक बिना टोल टैक्स दिए किसी वीआईपी की तरह निकल जाते हैं। 

Fastag, No, vehicles pass fearlessly in the name of Daurala-Bharala in Meerut
सिवाया टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

सिवाया टोल प्लाजा के आसपास सिवाया, दौराला, भराला समेत कई गांव हैं। एनएचएआई के नए नियमों के मुताबिक स्थानीय वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर सिर्फ तभी छूट दी जाएगी जब उनके वाहन पर फास्टैग लगा होगा। फास्टैग न होने की स्थिति में उन्हें पूरा टोल देना होगा।

सिवाया टोल प्लाजा पर आए दिन टोल टैक्स को लेकर वाहन चालकों और टोलकर्मियों के बीच विवाद होता रहता है। कई बार विवाद की स्थिति में आसपास के गांवों के वाहन चालक अपने साथियों को बुलाकर मौके पर हंगामा कर चुके हैं। इसी का फायदा उठाकर स्थानीय गांवों के वाहन चालक बिना टोल टैक्स दिए ही फास्टैग लेन से निकल रहे हैं।

Fastag, No, vehicles pass fearlessly in the name of Daurala-Bharala in Meerut
सिवाया टोल प्लाजा

ये वाहन चालक टोल बूथ पर पहुंचकर सिर्फ अपने गांव का नाम लेते हैं और बेबस टोलकर्मी बिना किसी रोकटोक बूम उठाकर इन्हें जाने देते हैं। इतना ही नहीं कई बार ये वाहन चालक अपने से आगे जा रही गाड़ी को रोककर पहले अपनी गाड़ी निकालते हैं जिस कारण टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fastag, No, vehicles pass fearlessly in the name of Daurala-Bharala in Meerut
सिवाया टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

कई वाहन चालक अंदरूनी मार्गों से निकल रहे
टोल प्रबंधन के मुताबिक रोजाना लगभग 5000 वाहन टोल देने से बचने के लिए अंदरूनी मार्गों का रूख कर रहे हैं। ये वाहन चालक सिवाया भराला और मोदीपुरम कृषि विवि की ओर से निकल रहे हैं।

टोल प्रबंधन कई बार इसे रोकने का प्रयास कर चुका, लेकिन अभी भी इसका कोई स्थायी हल नहीं निकल सका। ऐसे में लोगों की इस मनमानी के कारण राजस्व की भी हानि हो रही है।

विज्ञापन
Fastag, No, vehicles pass fearlessly in the name of Daurala-Bharala in Meerut
सिवाया टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

बढ़ रही फास्टैग लगे वाहनों की संख्या
टोल प्रबंधन के अनुसार सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग लगे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब टोल प्लाजा से गुजर रहे वाहनों में 60 फीसदी वाहन फास्टैग लगे हैं। टोल प्रबंधन के मुताबिक अभी तक करीब 15400 वाहनों पर फास्टैग लग चुका है। पिछले 24 घंटे में करीब 17 हजार वाहन टोल प्लाजा से निकले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed