फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता फरहान अख्तर मेरठ में कर रहे सफेद रंग की कोठी की तलाश, जानिए पूरी कहानी

Sat, 22 Jul 2017 03:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ, शालू अग्रवाल
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ, शालू अग्रवाल Updated Sat, 22 Jul 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtars next film shoot in Meerut! white house search
अभिनेता फरहान अख्तर

अभिनेता फरहान अख्तर मेरठ में सफेद कोठी की तलाश कर रहे हैं। फरहान अख्तर की अगली फिल्म की शूटिंग पुराने जमाने की सफेद कोठी में होनी है। शूटिंग के लिए फिल्म की टीम सफेद रंग की कोठी की तलाश में जुटी है। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित होने के कारण, फिल्म की शूटिंग यूपी के किसी शहर में होना तय हुआ है।

Farhan Akhtars next film shoot in Meerut! white house search
सफेद रंग की कोठी की तलाश

इसलिए फिल्म की टीम उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में शूटिंग के लिए मुफीद लोकेशन तलाश रही है। अभी टीम बरेली, कानपुर और आगरा में लोकेशन तलाश कर चुकी है। मनमाफिक लोकेशन न मिलने के कारण फरहान अख्तर की टीम का अगला पड़ाव मेरठ है। मेरठ में टीम छावनी क्षेत्र में पुराने बंगलों में शूटिंग के लिए सही ठिकाना तलाश रही है।

Farhan Akhtars next film shoot in Meerut! white house search
सफेद रंग की कोठी की तलाश

फरहान अख्तर की फिल्म की कहानी 19वीं सदी के आसपास की होगी। शूटिंग के लिए टीम को कॉलेज, हवेली और ब्रितानी हुकूमत के वक्त की कोठियां चाहिए। जहां वे शूटिंग कर सकें। कॉलेज की शूटिंग बरेली में होगी, कोठी की तलाश मेरठ में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtars next film shoot in Meerut! white house search
आनंद एल राय

पहले शाहरुख खान और आनंद एल राय की फिल्म मेरठ की पृष्ठभूमि पर बन रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में घंटाघर और खैरनगर का सेट तैयार हो चुका है। जहां डायरेक्टर आनंद एल राय शाहरुख खान के साथ फिल्म बना रहे हैं। टाइगर श्राफ अपनी अगली फिल्म के लिए मेरठ की लोकेशन लगभग फाइनल कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश का काम लगभग पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Farhan Akhtars next film shoot in Meerut! white house search
सफेद रंग की कोठी की तलाश

टीम ने गांधी आश्रम, कैलाश प्रकाश स्टेडियम के पास लोकेशन तय की है। टीम अगस्त में मेरठ आएगी। फरहान अख्तर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मेरठ में जगह तलाश रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed