फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake Steroid: 50 करोड़ के नकली प्रोटीन व स्टेराॅयड सप्लाई कर चुका था आरोपी, अलमारी से था तहखाने का रास्ता

Sun, 21 Aug 2022 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Aug 2022 01:25 PM IST
सार

दवा बाजार में नकली फूड-सप्लीमेंट और शक्तिवर्धक इंजेक्शन बेचने के आरोपी न सिर्फ काली कमाई कर रहे हैं बल्कि युवाओं की सेहत से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। पढ़ें ये खबर।

विज्ञापन
Fake Steroid: Fake protein and steroids worth Rs 1.25 crore seized, Rs 42:50 lakh was recovered
नकली प्रोटीन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नकली शक्तिवर्धक दवाओं और नकली फूड सप्लीमेंट का कारोबार लगातार फल फूल रहा है। शनिवार को मेरठ सर्विलांस टीम ने कंकरखेड़ा में एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली शक्तिवर्धक दवाओं और फूड सप्लीमेंट बनाने के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि युवक घर पर ही नकली स्टेरॉयड और फूड सप्लीमेंट तैयार कर रहा था।



भोला रोड निवासी आरोपी शाहरुख 50 करोड़ रुपये से अधिक का नकली फूड सप्लीमेंट व स्टेरॉयड खैरनगर और जिम संचालककों को सप्लाई कर चुका है। उसने खैरनगर की 10 दुकानों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस का दावा कि 20 दिन पहले खैरनगर में तीन दुकानों पर नकली प्रोटीन पकड़ा गया था।

Fake Steroid: Fake protein and steroids worth Rs 1.25 crore seized, Rs 42:50 lakh was recovered
नकली प्रोटीन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से पाउडर, रैपर व अन्य सामान लाकर शाहरुख घर पर ही फूड सप्लीमेंट तैयार करता था। अमेरिका, जापान समेत कई विदेशी कंपनियों के ब्रांड बताकर लाखों कमा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर में दिनभर काम चलता था। खैरनगर में छापा मारने के बाद से ही एसओजी नकली सप्लीमेंट बनाने वालों की तलाश में थी।

यह भी पढ़ें: ब्रिगेडियर ने जताई चिंता: सैन्य क्षेत्र में पाकिस्तानी जासूसी का खतरा, मेरठ छावनी में अब लगेगा ये प्रतिबंध
 

Fake Steroid: Fake protein and steroids worth Rs 1.25 crore seized, Rs 42:50 lakh was recovered
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिम संचालकों से भी जुड़ा था 
शाहरुख ने कई जिमों के नाम बताए हैं, जहां पर वह नकली फूड सप्लीमेंट सप्लाई करता था। इसके लिए युवकों से मोटी रकम ली जाती थी। सप्लीमेंट को अमेरिका, जापान की ब्रांडेड कंपनियों का बताया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Steroid: Fake protein and steroids worth Rs 1.25 crore seized, Rs 42:50 lakh was recovered
नकली फूड सप्लीमेंट व स्टेराॅयड बरामद - फोटो : अमर उजाला

एक हजार में बनता था एक लाख का सप्लीमेंट

पुलिस की पूछताछ में आरोपी शाहरुख ने बताया कि एक हजार रुपये की लागत में एक लाख का नकली फूड सप्लीमेंट तैयार हो जाता है। पाउडर में अलग-अलग केमिकल मिलाकर वह घर पर ही सप्लीमेंट तैयार कर लेता था। इस काम में उसके घर के लोग भी सहयोग करते थे।
 
विज्ञापन
Fake Steroid: Fake protein and steroids worth Rs 1.25 crore seized, Rs 42:50 lakh was recovered
नकली प्रोटीन - फोटो : अमर उजाला
अलमारी से था तहखाने का रास्ता
नकली फूड सप्लीमेंट बेचने के मामले में शाहरुख दिल्ली में जेल जा चुका है। वहां से छूटने के बाद मेरठ में यह धंधा शुरू किया। उसने घर में तहखाना बनाया। इसका रास्ता अलमारी से था। इस तहखाने में नकली फूड सप्लीमेंट और पैसा रखा जाता था। यह बात सिर्फ शाहरुख और उसकी पत्नी को पता थी। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि पुलिस शाहरुख के साथ काम करने वालों का पता लगाने में जुटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed