फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brigadier expressed concern: threat of Pakistani espionage in military sector in Meerut

ब्रिगेडियर ने जताई चिंता: सैन्य क्षेत्र में पाकिस्तानी जासूसी का खतरा, मेरठ छावनी में अब लगेगा ये प्रतिबंध

Sun, 21 Aug 2022 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Aug 2022 10:49 AM IST
सार

मेरठ कैंट में ब्रिगेडियर राजीव कुमार ने जासूसी की चिंता जताई है। कहा कि छावनी में रिहायशी क्षेत्र में कौन संपत्ति खरीद रहा है और कौन आकर रह रहा है इसकी पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। सीईओ ने बताया कि इस बार किसी भी शराब व्यापारी ने ट्रेड लाइसेंस रिनीवल नहीं कराया है। सिफारिश उच्चस्तरीय आ रही हैं। सभी को नोटिस दिया जाएगा।

विज्ञापन
Brigadier expressed concern: threat of Pakistani espionage in military sector in Meerut
बोर्ड बैठक में शामिल कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव कुमार (बीच में), सीईओ ज्योति कुमार व मनोनीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ छावनी क्षेत्र में पाकिस्तानी जासूसों के साथ रोहिंग्या के होने का खतरा बढ़ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव कुमार ने शनिवार को बोर्ड बैठक में इस पर चिंता जताई। उन्होंनेे कहा कि सैन्य क्षेत्र में ठेले वाले घूम रहे हैं। इनकी वैध जगह निश्चित की जानी चाहिए। सैन्य क्षेत्र में एंट्री (प्रवेश) पाइंट पर ठेले वालों को रोका जाएगा। कोई भी ठेले वाला सैन्य क्षेत्र में नहीं घूम सकता।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक से पूर्व लालकुर्ती में जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ विधायक अमित अग्रवाल ब्रिगेडियर और सीईओ से मिले। ऐसे में बोर्ड बैठक 4 बजे के स्थान पर एक घंटा देरी से आरंभ हुई। बैठक में छावनी से जुड़े 20 से अधिक प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर राजीव कुमार ने कहा कि छावनी में रिहायशी क्षेत्र में कौन संपत्ति खरीद रहा है और कौन आकर रह रहा है इसकी पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। छावनी परिषद् द्वारा तोपखाना, लालकुर्ती और बीसी बाजार में तीन प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जाते हैं। बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ मिड-डे मील भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इन स्कूलों में 80 से 100 बच्चों की संख्या है। बैठक में लालकुर्ती और तोपखाना के मर्जर व आधारशिला स्कूल में बीसी बाजार के बच्चों को मर्ज करने की बात उठी। स्कूल किराए पर देने की बात कही गई। 13 म्यूटेशन केस पर जांच कमेटी गठित करने का आदेश दिया गया।

संबंधित पटल के अधिकारी ने बताया कि 9 जुलाई 2021 से पूर्व इन संपत्तियों को एनओसी दी गई। ब्रिगेडियर ने एक महीने में जांच कमेटी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया। लेंड सेक्शन, इंजीनियरिंग सेक्शन के साथ नामित पार्षद के नेतृत्व में कमेटी गठित करने की बात कही गई।

कैंट बोर्ड अब खुद डोर टू डोर उठाएगा कूड़ा, 40 ई-रिक्शा खरीदे जाएंगे
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए छावनी परिषद् प्रतिमाह ठेकेदार को 18 लाख रुपये देता है। सीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन स्वयं करेगा। इसके लिए लगभग 40 लाख की लागत से 40 ई रिक्शा खरीदे जाएंगे। 40 लोगों को अलग से कूड़ा कलेक्शन के लिए तैनात किया जाएगा। साथ ही छावनी अब सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्य करेगी। रजबन के पास हाईटेक मशीनें लगाई जाएंगी। यह मशीनें कूड़े को कोमपेक्ट करेगी। पुराने कचरे के निस्तारण की भी व्यवस्था की जाएगी।

आबूलेन पर बनेगा शॉपिंग काॅम्प्लेक्स
आरआरटीएस से आने वाला पैसा लगभग 40 से 50 करोड़ के बीच होगा। बैठक में सीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि आबूलेन पर शॉपिंग काॅम्प्लेक्स बनाया जाएगा। छावनी स्थित आधारशिला स्कूल में एक फ्लोर पर सात कमरों का निर्माण किया जाएगा। फीस का भी रिवीजन होगा।

छावनी में सभी शराब की दुकानें अवैध
छावनी क्षेत्र में बांबे बाजार, आबूलेन सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित शराब की दुकानें अवैध हैं। ब्रिगेडियर राजीव ने तीन दुकानों द्वारा ट्रेड लाइसेंस मांगे जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज की। सीईओ ने बताया कि इस बार किसी भी शराब व्यापारी ने ट्रेड लाइसेंस रिनीवल नहीं कराया है। सिफारिश उच्चस्तरीय आ रही हैं। सभी को नोटिस दिया जाएगा।

इन विषयों पर भी चर्चा
-पुलिस स्ट्रीट, कबाड़ी बाजार, 22 बी में होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
-गड्डा मार्केट के 60 व्यापारियों को मंगल पांडेय बाजार में शिफ्ट कर उनसे 1 लाख और 2 लाख रुपये वसूले जाएंगे।
-पार्किंग शुल्क वसूली में गड़बड़ी करने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे।
-तहबजारी का शुल्क भी जगह के अनुसार बढ़ाया जाएगा।
-कार्यालय के कार्य के लिए हायर किए गए सीए को दिए जा रहे पैसे पर भी चर्चा की गई।
-आधारशिला स्कूल की फीस को रिवाइज किया जाएगा।
-राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न होने से कैंट बोर्ड की टीम।
-शिक्षकों के प्रमोशन और पेंशनर्स के विषय में भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed