फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेल के काले कारोबार का पर्दाफाश हुए बीत गया महीना, लेकिन नहीं हुई टैंकों की खुदाई, अटकी कार्रवाई

Fri, 20 Sep 2019 12:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Sep 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Fake Petrol-Diesel Case open before one month but police now action hold in Meerut
नकली पेट्रोल-डीजल का मामला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में तेल के काले कारोबार के खुलासे को आज शुक्रवार को एक माह हो गया। इस मामले में केमिकल फैक्टरी के मालिक समेत 11 लोगों को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। लेकिन पुलिस को अभी विवेचना के लिए मुख्य साक्ष्य सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। मान लिया जाए कि सैंपल रिपोर्ट तो फोरेंसिक लैब से आएगी। लेकिन भूमिगत टैंकों की खोदाई तक भी पुलिस प्रशासन नहीं करा सका। इन टैंकों में ही 2.20 लाख लीटर मिलावटी ऑयल/केमिकल का दावा किया जा रहा है।

Fake Petrol-Diesel Case open before one month but police now action hold in Meerut
नकली पेट्रोल-डीजल मामला - फोटो : अमर उजाला

आईजी रेंज आलोक सिंह के निर्देश पर 20 अगस्त को एसपी देहात अविनाश पांडेय ने पूठा और वेदव्यासपुरी में तेल के काले कारोबार का पर्दाफाश किया था। जिसमें पुलिस ने पारस केमिकल फैक्टरी और गणपति केमिकल फैक्टरी पर कार्रवाई की थी। जिसके बाद पुलिस ने पहले दस आरोपियों और बाद में एक अन्य केमिकल व्यापारी को जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, खुलासा होते ही रातोंरात बंद हुए पेट्रोल पंप, धड़ल्ले से चल रहा था 'खेल'

Fake Petrol-Diesel Case open before one month but police now action hold in Meerut
नकली पेट्रोल-डीजल मामला - फोटो : अमर उजाला

पूरे प्रकरण की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। मजिस्ट्रेटी जांच भी चल रही है। मिलावटी तेल के सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब निवाड़ी गाजियाबाद, लखनऊ और दिल्ली की सेंट्रल लैब भेजे गए। जिन तीन पेट्रोल पंपों से सैंपल लिए थे, उन्हें भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। लेकिन एक माह में अभी तक सैंपल रिपोर्ट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Petrol-Diesel Case open before one month but police now action hold in Meerut
नकली पेट्रोल-डीजल का मामला - फोटो : अमर उजाला

वहीं, वेदव्यासपुरी में 2.20 लाख लीटर मिलावटी तेल भूमिगत टैंकों में भरा है। मौके पर पुलिस लगाई गई। लेकिन टैंकों की खोदाई भी नहीं हुई। ऐसे में यह तेल गायब हुआ या कोई अनहोनी हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा। वही, फोरेंसिक लैब से इन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई कि मिलावटी तेल में कौन सा केमिकल था, कितनी मात्रा में था, कौन-कौन से पदार्थ मिलाए गए, कौन सा रंग मिलाया गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि विवेचना चल रही है।

यह भी पढ़ें: नकली पेट्रोल-डीजल का खेल: जमीन के नीचे टैंकों में दबा था गरीबों के घर रोशन करने वाला तेल

विज्ञापन
Fake Petrol-Diesel Case open before one month but police now action hold in Meerut
पेट्रोल पंप के गोदाम पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

डीएसओ ने चस्पा किया नोटिस
मैसर्स रतिराम खूबचंद फर्म पर आपूर्ति विभाग की टीम ने गुरुवार को नोटिस भी चस्पा किया। यह डीएसओ द्वारा चस्पाया गया, जिस पर 13 सितंबर की तारीख लिखी है। नोटिस में लिखा है कि सात सितंबर को एडीएम सिटी, आपूर्ति विभाग की टीम व पुलिस ने मै. रतिराम खूबचंद, कुंडा परतापुर में केरोसिन के थोक के गोदाम (आईओसीएल) का निरीक्षण किया था। जहां चार भूमिगत टैंक पाए गए। जांच में 71888 लीटर केरोसिन का अवैध स्टॉक पाया गया। फर्म के मालिक संजय कुमार और मैनेजर विक्की कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बरती गई अनियमितताओं एवं लाइसेंस की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन करने के कारण फर्म का लाइसेंस भी जिलाधिकारी द्वारा निलंबित किया जा चुका है। फर्म प्रोपराइटर को निर्देशित किया गया है कि कि अपना लिखित उत्तर 15 दिन के अंदर देना निश्चित करें। नहीं तो फर्म प्रोपराइटर स्वयं उत्तरदायी होंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed