फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: गंगनहर में डूबे इंजीनियर का 48 घंटे बाद भी नहीं कोई सुराग, देखें कैसे हुआ था ये दर्दनाक हादसा

Sun, 16 Dec 2018 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Dec 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Engineer in meerut sank in Ganga nahar with his Car No clue even after sevral hours
गंगनहर में कार की तलाश करती टीम
मेरठ में एचसीएल कंपनी के इंजीनियर की कार का 48 घंटे में भी कोई सुराग नहीं लगा। वहीं इंजीनियर चालक की तलाश में 48 घंटे बाद भी एनडीआरएफ की टीम को युवक नहीं मिला। घटना के समय एक अन्य इंजीनियर युवती और युवक भी कार में गिर गये थे, लेकिन रात में दोनों ने पानी में तैरकर किसी तरह जान बचाई थी। शनिवार को भी दिन भर गोताखोरों की टीम गंगनहर में कार व युवक की तलाश करती रही। लेकिन देर शाम तक भी सफलता नहीं मिली। 


 
Engineer in meerut sank in Ganga nahar with his Car No clue even after sevral hours
गंगनहर में कार की तलाश करती टीम
गुरुवार की रात में नोएडा सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी में तैनात इंजीनियर नितिन गुप्ता (25), विशाल कुमार, गुरनीक कौर तीनों जूम कंपनी से किराये की कार लेकर अपनी एक साथी इंजीनियर नेहा वर्मा को मुजफ्फरनगर में उसके घर पर छोड़ने के लिये गये थे। वापसी में कार को इंजीनियर नितिन गुप्ता चला रहा था। रात में इन तीनों ने  मुजफ्फरनगर में नेहा के घर पर खाना खाया और उसके बाद तीनों कार में सवार होकर वापस नोएडा के लिये चल दिये। 
 
Engineer in meerut sank in Ganga nahar with his Car No clue even after sevral hours
गंगनहर में कार की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर पूठ गंगनहर के पुल के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। किसी तरह गुरनीक कौर व विशाल तो तैर कर बहार आ गये, लेकिन कार चला रहा नितिन गुप्ता कार के साथ ही पानी में समा गया।  शनिवार सुबह को एक टीम और गाजियाबाद से बुलाई गई। दोनों टीमों ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। टीम दो किमी दूर भोला की झाल से घटना स्थल तक तलाश करती पहुंची। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Engineer in meerut sank in Ganga nahar with his Car No clue even after sevral hours
गंगनहर
दोपहर एक बजे तक कोई सुराग जब नही मिला तो विशाल व गुरनीक कौर को बुलाने की पहल की गई। जिस पर विशाल तो आ गया, लेकिन गुरनीक कौर नही आयी। विशाल से पुलिस व रेस्क्यू टीम ने पूछताछ की ओर उसके बताए अनुसार भी सर्च अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक भी कामयाबी नही मिली। एसओ रोहटा का कहना है कि नितिन गुप्ता (25) पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता निवासी कलेक्टर गंज जिला फतेहपुर का सुराग नहीं लगा। परिजन भी पहुंच गये, रविवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए और टीम बुलाई गई हैं। 

 
विज्ञापन
Engineer in meerut sank in Ganga nahar with his Car No clue even after sevral hours
गंगनहर

विशाल से की पूछताछ
एसओ रोहटा उपेंद्र मलिक ने फोन पर नितिन की साथी विशाल को भी बुलाया। नितिन के परिजनों से पुलिस से कहा था कि विशाल को बुलाया जाए। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ की वहीं गुरनीक कौर पिता की बीमारी के चलते नहीं आ सकीं। विशाल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात जब कार नहर में गिरी तो पहले वह तैरकर निकला, गुरनीक कौर पानी में बचाओ बचाओ की आवाज लगा रहीं थी। दो कार नहीं रूकी तों मैं एक ट्रक के सामने खड़ा हो गया। ट्रक चालक रूका। कार गिरने से करीब 70 मीटर दूर गुरनीक कौर भी निकल गई। ट्रक चालक से लिफ्ट लेकर इसकी सूचना भोला चौकी पर दी। घटना स्थल रोहटा थाने का होने के कारण रोहटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed