उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां वाहन चेकिंग के दौरान मेरठ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। वहीं एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी अकरम को गिरफ्तार किया है।
2 of 7
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा 315 बोर, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस व बाइक बरामद की है। घायल बदमाश चांदपुर निवासी शमीम बताया गया है। पुलिस ने लगभग आधा घंटे तक जंगल में कांबिंग की लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा। घायल बदमाश ने फरार साथी बदमाश का नाम आबिद उर्फ बोंग पुत्र यामीन निवासी मवाना बताया।
3 of 7
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ पंकज कुमार सिंह समेत थाना मवाना, बहसूमा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फरार बदमाश की तलाश की। घायल बदमाश को सीएचसी ले जाया गया।
4 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीओ मवाना पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश थाना चांदपुर से गोकशी व पुलिस मुठभेड़ के मामले में वांछित चल रहा है।
वहीं एसटीएफ ने एक लाख के इनामी अकरम को शुक्रवार रात को खतौली से दबोच लिया। वह पिछले एक साल से कुख्यात पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर छिपा हुआ था। कुख्यात पर लूट, डकैती और पुलिस पर जानलेवा हमला करने समेत 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कुख्यात के पास से एक पिस्टल, तमंचा और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं।