{"_id":"5c02401ebdec22419e1f4726","slug":"police-from-all-districts-afraid-to-step-in-this-village-of-meerut-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: गौ तस्करों के इस गांव में कदम रखने से डरती है हर जगह की पुलिस, जानें आखिर क्या है वजह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गौ तस्करों के इस गांव में कदम रखने से डरती है हर जगह की पुलिस, जानें आखिर क्या है वजह
Sat, 01 Dec 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के मेरठ से सटे सरधना में एक ऐसा गांव है जहां दिल्ली, हरियाणा, और यूपी सहित कई प्रदेशों की पुलिस कदम रखने से डरती है। यहां अपराधियों की तलाश में दबिश देने के लिए जाना पुलिसवालों को भारी पड़ता है। शुक्रवार को भी दिल्ली पुलिस की टीम जब गौ तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश डाली तो जवानों को जान बचानी मुश्किल हो गई। यही नहीं दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों को गांव वालों ने बंधक बना लिया। भारी फोर्स के पहुंचने के बाद उन्हें छुड़ाया गया। आगे जानें आखिर क्यों पुलिस को इस गांव में जाने से लगता है डर...
2 of 8
police
मढ़ियाई में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की दबिश के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। उसके बाद भी ग्रामीणों ने हिरासत में लिए गए दो-तीन आरोपियों को पुलिस से छुड़ा लिया। इस गांव में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां दर्जनों बार दिल्ली, हरियाणा व पंजाब की पुलिस पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस की माने तो यहां रहने वाले बंजारा जाति के लोग पुलिस पर हमले के लिए घरों में ईंट-पत्थर जमा करके रखते हैं। दबिश के दौरान महिलाएं और बच्चे भी पुलिस पर हमला करने में पीछे नहीं रहते।
3 of 8
police
मढ़ियाई में बंजारा जाति के काफी परिवार रहते हैं। कुछ तो व्यापार के माध्यम से खरीदे गए पशुओं के रुपये नहीं लौटाते तो कुछ पशु चोरी में लिप्त रहते हैं। महीने में इस गांव से इस तरह के एक या दो मामले सामने आ ही जाते हैं, जिसमें इस गांव के लोगों की तलाश में पुलिस दबिश देती रहती है, लेकिन दबिश देने आई पुलिस पर हर बार ग्रामीण भारी पड़ते हैं और बिना किसी डर के पुलिस पर हमला बोल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
police
मढ़ियाई गांव में कई नेता भी हैं, जो पशु चोरों के साथ गौ तस्करों की पैरोकारी करते हैं। वहीं आरोपी को न छुड़ा पाने की स्थिति में ये लोग पुलिस पर लूट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगा देते हैं। यहां घरों में ईंट-पत्थरों को पुलिस पर हमला बोलने के लिए पहले से जमा करके रखा गया है। ग्रामीण इकट्ठा होकर हमला बोलते हैं और पुलिस से खींचा तानी या अभद्रता भी कर डालते हैं। नतीजा ये होता है कि या तो पुलिस के जवानों को बंधक बना लिया जाता है या फिर पुलिसवालों के सिर भी फूट जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
police
शुक्रवार को भी दिल्ली पुलिस जब यहां पशु चोरों की तलाश में दबिश देने पहुंची तो पुलिस कर्मियों को जान बचानी मुश्किल हो गई। यहां पुलिस के साथ वह पशु मालिक भी थे जिनके पशु चोरी किए गए थे। पुलिस जब गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ ने एकसाथ हमला बोल दिया। पथराव के साथ साथ महिला सिपाहियों से भी हाथापाई की। इतना सब होने पर पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। इसी बीच खींचातानी करते हुए वांछित आरोपियों को भी पुलिस की पकड़ से छुड़ा लिया। दो पुलिसकर्मियों और पशु मालिक सहित चार को बंधक बना लिया गया। जब भारी संख्या में फोर्स गांव में पहुंची तब जाकर बंधकों को छुड़ाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।