{"_id":"5ecb477c4965b03d9269d4bd","slug":"eid-ul-fitr-2020-people-are-wishing-corona-safety-messages-to-each-other-on-eid-festival-in-west-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद पर पहली बार गले मिलने से कतराए लोग, सूनी रहीं ईदगाह-मस्जिदें, बदला बधाई देने का सलीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर पहली बार गले मिलने से कतराए लोग, सूनी रहीं ईदगाह-मस्जिदें, बदला बधाई देने का सलीका
Mon, 25 May 2020 10:21 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 May 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत में ईदगाह सूनी पड़ी ईदगाह
- फोटो : amar ujala
सोमवार को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है लेकिन इस बार ईद हर साल आने वाली ईद से कुछ अलग है। वजह कोरोना महामारी और इससे बचाव के लिए लागू किया गया लाॅकडाउन। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही है।
मेरठ में ईदगाह पर नमाज अदा नहीं हुई
- फोटो : amar ujala
मेरठ में सोमवार और गुरुवार को सुपर लाॅकडाउन लागू रहता है। आज ईद के मौके पर संपूर्ण लाॅकडाउन है। ऐसे में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का उल्लंघन न हो इसके लिए पुलिस और आरएएफ सुबह से ही शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की गई है।
शहर के ईदगाह व घंटाघर चौराहे पर रंगोली बनाकर ईद की शुभकामनाएं दी गईं। कोई भी व्यक्ति नमाज के लिए ईदगाह नहीं गया। शाही जामा मस्जिद में शहर काजी ने चार लोगों के साथ ईद की नमाज अदा की।
शहर के ईदगाह व घंटाघर चौराहे पर रंगोली बनाकर ईद की शुभकामनाएं दी गईं। कोई भी व्यक्ति नमाज के लिए ईदगाह नहीं गया। शाही जामा मस्जिद में शहर काजी ने चार लोगों के साथ ईद की नमाज अदा की।
Eid amid Lockdown Meerut
- फोटो : amar ujala
हापुड़ अड्डा, बेगमपुल भूमिया का पुल जैसे अति संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर एसएसपी अजय कुमार साहनी ने जायजा लिया। वहीं अधिकारियों का काफिला भी शहर में निरीक्षण के लिए निकला है। उधर, आरएएफ को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है ताकि लाॅकडाउन का पूर्णता से पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर पर रंगोली बनाकर दी ईद की शुभकामना
- फोटो : amar ujala
मेरठ देहात क्षेत्र में भी ईदगाहें सूनी पड़ी रहीं। किसी भी स्थान पर ईद की नमाज ईदगाह में नहीं पढ़ी गई। मवाना में ईद के मद्देनजर पुलिस अधिकारी सुबह से ही गश्त पर रहे। यहां भी गलियां, बाजार सभी जगह सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
सूनी पड़ी ईदगाह
- फोटो : amar ujala
हस्तिनापुर क्षेत्र के कई गांव में पुलिस तैनात की गई है। लगातार प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र में लोगों को लॉकडाउन व कोविड-19 प्रोटोकाॅल में रहकर ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की। नियमों के तहत क्षेत्र में लाॅकडाउन का पालन करते हुए लोग घरों में ही शांतिपूर्वक तरीके से ईद का त्यौहार मना रहे हैं।