फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला वकील ने नशे में घंटों रचा नाटक, करती रही अटपटी बातें, पुलिस भी कर गई तौबा, देखें ये तस्वीरें

Thu, 25 Oct 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 25 Oct 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Daroga beaten case latest news female advocates created drama for hours in meerut police station
meerut news - फोटो : meerut news

एक सेंट्रो कार द्वारा वाहनों को टक्कर मारने के बाद इसे ड्राइव कर रही महिला का हंगामा। यूपी-100 की गाड़ी और थाने के फैंटम सिपाही महिला को थाने ले आए। इन्हें नहीं पता था कि यह महिला वकील है और पिछले हफ्ते ही उसका होटल ब्लैक पेपर में झगड़ा हुआ, जिसके बाद होटल मालिक एवं भाजपा पार्षद ने दरोगा की पिटाई कर दी थी, जो जेल में है। जैसे ही पता चला तो इंस्पेक्टर लालकुर्ती थाने में पहुंचे और महिला वकील से अपने ऑफिस में बैठाकर हादसे के बारे में पूछने लगे, लेकिन सारे जवाब अटपटे थे और इंस्पेक्टर पर न सिर्फ रौब जमाया, बल्कि धमकाया भी।

बोली, मैंने भाजपा पार्षद को जेल भिजवाया 

Daroga beaten case latest news female advocates created drama for hours in meerut police station
meerut news - फोटो : meerut news

घटना के बाद महिला वकील के पैर और जबान लड़खड़ा रहे थे। वह बार बार बोल रही कि होटल मालिक भाजपा पार्षद को उसने ही जेल भिजवाया। मीडिया ने सवाल किया कि मैडम बताओ अब आप कहां हो? बोलीं, लालकुर्ती में हूं, डिप्रेशन में चल रहीं हूं। चार दिन से हमलावर मेरा पीछा करते हैं। वह कभी चिल्लाती तो कभी भाजपा व पुलिस को भला बुरा कह रही थी। 


 
Daroga beaten case latest news female advocates created drama for hours in meerut police station
meerut news - फोटो : meerut news

बता दें कि यह वही महिला है जो 20 अक्तूबर को भाजपा पार्षद के होटल में दरोगा से मिलने गई थी। इस दौरान दरोगा का भाजपा पार्षद से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि भाजपा पार्षद ने दरोगा को पांच थप्पड़ जड़ दिए थे। जिसकी वीडियो वायरल हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Daroga beaten case latest news female advocates created drama for hours in meerut police station
meerut news - फोटो : meerut news

महिला वकील ने इंस्पेक्टर को धमकाते कहा कि तुम लोग भाजपा नेता के इशारे पर काम कर रहे हो। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा तुम्हारे कंधे पर लगे तीन स्टार मेरे कंधे पर होने चाहिए। इनको उखाड़ फेंको। इंस्पेक्टर को महिला वकील ने बहुत बुरा भला कहा। इंस्पेक्टर ने महिला सिपाहियों को बुलाकर कहा कि इसका मेडिकल भी कराओ। उसके बाद गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल भेजा और महिला चिल्लाती रही। 

विज्ञापन

सिपाही-इंस्पेक्टर से छुड़ाए पसीने 

Daroga beaten case latest news female advocates created drama for hours in meerut police station
meerut news - फोटो : meerut news

महिला वकील ने सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर लालकुर्ती को खूब परेशान किया। महिला ने पुलिस से अभद्रता भी की। बोली कि मैने भाजपा पार्षद को जेल भिजवाया है। तब से भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस उसको फंसाने में लगी है। थाने में महिला वकील को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस से अभद्रता भी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed