फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा पिटाई मामला: महिला वकील ने भाजपा नेताओं को बताया दलाल, थाने में जमकर बखेड़ा, देखें तस्वीरें

Wed, 24 Oct 2018 10:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 24 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
meerut daroga video viral latest news women lawyers collision in many cars
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में चर्चित महिला वकील ने बुधवार सरेशाम बड़ा बखेड़ा कर दिया। एक कार और दो बाइक में टक्कर मारने के बाद जमकर उत्पात मचाया। कैंट स्थित माल रोड, लालकुर्ती थाने व जिला अस्पताल में हंगामा किया। महिला वकील ने पुलिस को भाजपा नेताओं का दलाल बताया।

meerut daroga video viral latest news women lawyers collision in many cars
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वहीं सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक से अभद्रता की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया।

meerut daroga video viral latest news women lawyers collision in many cars
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

होटल ब्लैक पेपर प्रकरण से जुड़े मामले में बुधवार को नया मोड़ आया। पीड़ित महिला वकील ने कचहरी से लौटते समय अपनी सेंटो कार से कैंट स्थित माल रोड पर सीडीए ऑफिस के पास एक स्विफ्ट में टक्कर मारी। इतना ही नहीं स्विफ्ट में टक्कर मारने के बाद दो बाइक को भी ठोका। स्विफ्ट में बृजेश चौधरी और दो बाइक पर सुरेंद्र कुमार निवासी कमिश्नरी कंपाउंड, राजेश निवासी सिखेड़ा व अमित (नगर निगम ऑपरेटर) निवासी नगर निगम कंपाउंड को हल्की चोट लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
meerut daroga video viral latest news women lawyers collision in many cars
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

टक्कर लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सेंटो कार में सवार महिला वकील को पकड़ा। हादसे की जानकारी लगते ही लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल लोगों व महिला वकील को थाने ले आए। महिला वकील ने घटनास्थल के बाद थाने में भी हंगामा किया। महिला वकील ने धमकी दी कि पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में कार्रवाई कर रही है। आरोप लगाया है कि उसकी गाड़ी में भाजपा पार्षद के साथियों ने पीछे से टक्कर मारी है, जिसके बाद उसकी सेंटो कार का बैलेंस बिगड़ गया।

विज्ञापन
meerut daroga video viral latest news women lawyers collision in many cars
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सिपाही-इंस्पेक्टर से छुड़ाए पसीने 
महिला वकील ने सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर लालकुर्ती को खूब परेशान किया। महिला ने पुलिस से अभद्रता भी की। बोली कि मैने भाजपा पार्षद को जेल भिजवाया है। तब से भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस उसको फंसाने में लगी है। थाने में महिला वकील को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस से अभद्रता भी की। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed