{"_id":"5c0a0052bdec22419c5f160d","slug":"up-man-burnt-alive-in-a-car-in-meerut-police-arrested-a-two-accused-in-the-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक की हत्या कर कार समेत जलाया, दिन भर रहस्य बना रहा केस, देर रात हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: युवक की हत्या कर कार समेत जलाया, दिन भर रहस्य बना रहा केस, देर रात हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
car
मेरठ में युवक की हत्या कर शव को कार में डालकर फूंक दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात गंगानगर में ललसाना मार्ग गुरूवार सुबह हुई थी। गंगानगर पुलिस ने इस मामले में पल्लवपुरम निवासी एक व्यक्ति और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। आगे जानें आखिर किस वजह से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया:-
car
युवक मवाना के गांव जंघेड़ी का रहने वाला था। जो प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका के पिता और भाई ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ उसे पकड़ लिया था। बाद में युवक का शव जली हुई कार में मिला। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
car
इकलौता बेटा था संजीव
पुलिस का दावा है कि संजीव अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसकी दो बहन है। संजीव जब छह महीने का था, तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। संजीव पल्लवपुरम में एक रिश्तेदार के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। तभी उसकी दोस्ती दूसरी बिरादरी की युवती से हुई थी। पांच साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका पता युवती के परिजनों को लग गई थी। युवती से फोन कराकर उसके परिजनों ने संजीव को अपने घर पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार जंघेड़ी गांव निवासी संजीव उर्फ शैंकी गुर्जर (24) पुत्र रूप सिंह का पल्लवपुरम में एक छात्रा से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को प्रेमिका से मिलने के लिए संजीव पल्लवपुरम में उसके घर चला गया था। जहां पर युवती के पिता और भाई ने संजीव को पकड़ लिया। पिता-पुत्र ने संजीव की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने संजीव की लाश को उसकी ही वैगन आर कार में रखा और ललसाना के जंगल में ले गए थे।
विज्ञापन
car
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार की सीट पर संजीव की लाश रखकर उसमें आग लगा दी थी। आरोपियों ने बताया है कि कार में शव जलाने के पीछे उनका मकसद था कि संजीव की पहचान न हो। पता चल भी जाएगा तो सब सोचेंगे की कार में लगी सीएनजी किट के चलते आग लगी होगी, जिससे यह हादसा हुआ होगा।