{"_id":"6af74dee3af752025e0fbb1c","slug":"young-man-abducted-and-held-captive-at-a-poultry-farm-50000-rupees-extorted-from-him-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157736-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवक को अगवा कर मुर्गी फार्म में बनाया बंधक, 50 हजार रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवक को अगवा कर मुर्गी फार्म में बनाया बंधक, 50 हजार रुपये वसूले
Fri, 13 Nov 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1-चोट का निशान दिखाता पीड़ित मोहम्मद हफीज ।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। उतरौला क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक को बाजार से अगवा कर मुर्गी फार्म में बंधक बनाने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दो चारपहिया वाहनों से पहुंचे करीब 17 लोगों ने उसे भड़वाजोत (चमरुपुर) चौराहे से जबरन उठाया। इसके बाद इकौना क्षेत्र में जंगल जैसी जगह पर स्थित एक मुर्गी फार्म में ले जाकर बंधक बना लिया। वहां तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और पिटाई की। छोड़ने के बदले एक लाख रुपये मांगे गए। भयभीत होकर युवक ने पत्नी के माध्यम से 50 हजार रुपये भिजवाए। शेष रकम बाद में देने का आश्वासन देने पर उसे छोड़ा गया।
ग्राम बनगवां मजरा नई बस्ती निवासी मोहम्मद हफीज ने बताया कि 10 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह अपने साथी शफीक निवासी सावंतडीह (चमरुपुर) के साथ घर से निकला था। दोनों भड़वाजोत चौराहे पर पान खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान सफेद और काले रंग की दो चारपहिया गाड़ियों से करीब 17 लोग वहां पहुंचे। इन लोगों ने उसे गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।
आरोपी उसे इकौना क्षेत्र में एक मुर्गी फार्म पर ले गए। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। बाद में कुछ अन्य लोग भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की और तमंचा दिखाकर डराया। इसके बाद एक लाख रुपये देने की मांग की। आरोपियों के डर से उसने अपनी पत्नी को फोन कर उनके बताए स्थान पर 50 हजार रुपये भिजवाए। बाकी रकम बाद में देने की बात कहने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी शिकायत वापस लेने का बना रहे दबाव
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने थाना श्रीदत्तगंज में लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि उसे छोड़ते समय आरोपियों ने पुलिस को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और हत्या करने की धमकी दी। उन्होंने पत्नी से शिकायत वापस कराने का दबाव भी बनाया। भय के कारण पत्नी ने आगे कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही खुद और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित को थाने बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।