{"_id":"5c091ae7bdec22416a475671","slug":"cut-by-blade-a-delicate-limb-of-lover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहू से खेत में मिलने आए प्रेमी का ससुर ने किया बुरा हाल, चर्चा बना 'काटा गया नाजुक अंग'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू से खेत में मिलने आए प्रेमी का ससुर ने किया बुरा हाल, चर्चा बना 'काटा गया नाजुक अंग'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
ससुर और उसके भाई ने बहू से खेत में मिलने आए उसके प्रेमी को पहले जमकर पीटा फिर ब्लेड से नाजुक अंग ही शरीर से अलग कर दिया। लहुलुहान हालत में जैसे-तैसे घर पहुंचे युवक ने आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला यूपी के कानपुर महानगर का है।
डेमो पिक
महिला के ससुर ने कई बार बहू और अरुण को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसने एक न सुनी। अरुण के आए दिन उससे मिलने से आजिज होकर उसने अपने भाई संग प्लान बनाकर बुधवार देर रात करीब नौ बजे अरुण को खेत पर बुलाया। अभी अरुण और बहू बात ही कर रहे थे तभी उसने और उसके भाई ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। और अरुण को बुरी तरह पीटकर उसका नाजुक अंग ब्लेड से काट डाला।
डेमो पिक
अरुण जैसे-तैसे लहुलुहान हालत में घर पहुंचा और मां और पिता उमेश को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसकी मां ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ अरुण को सीएचसी ककवन में भर्ती कराया, जहां रक्त स्त्राव न रुकने और हालत लगातार बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। अरुण की मां ने ककवन थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहू ने अरुण उसके पिता उमेश पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है जबकि शेष अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
ग्रामीणों के मुताबिक महिला के घर वालों ने भी शुरू में कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। अरुण और महिला आए दिन छतों और खेतों में मिलते हुए ग्रामीणों ने देखा और टोका भी, पूरे मामले से ससुर और उसके भाई को अवगत भी कराया। लेकिन दोनों में कोई सुधार न होने पर भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
डेमो पिक
कोई कुछ नहीं उखाड़ पाएगा
ग्रामीणों की मानें तो महिला के ससुर और चचेरे ससुर ने दिपावली के बाद अरुण को एकांत में बुलाकर लोकलाज के बारे में बताते हुए काफी देत तक समझाया था, लेकिन अरुण ने दोनों को धमकी के अंदाज में कुछ न उखाड़ पाने की धमकी दी थी। तब से दोनों अरुण पर खुन्नस खाए थे।
ग्रामीणों की मानें तो महिला के ससुर और चचेरे ससुर ने दिपावली के बाद अरुण को एकांत में बुलाकर लोकलाज के बारे में बताते हुए काफी देत तक समझाया था, लेकिन अरुण ने दोनों को धमकी के अंदाज में कुछ न उखाड़ पाने की धमकी दी थी। तब से दोनों अरुण पर खुन्नस खाए थे।