Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   An egg seller and a scrap dealer became friends, then started stealing motorcycles; both accused were caught on camera.

Fatehabad News: अंडे और कबाड़ बेचने वाले बन गए दोस्त, फिर चुराने लगे बाइक, कैमरे से पकड़ में आए दोनों आरोपी

Fri, 13 Nov 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
An egg seller and a scrap dealer became friends, then started stealing motorcycles; both accused were caught on camera.
फतेहाबाद में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल से बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। एवीटी स्टाफ ने गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। इस कार्रवाई से फतेहाबाद और सिरसा जिले में हुई छह चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों विजय कुमार निवासी प्रतापनगर, भट्टू कलां और मनीष निवासी कालांवाली, जिला सिरसा के हैं। मनीष फिलहाल टाउन पार्क के नजदीक भट्टू कलां में रहता है और कबाड़ का काम करता है। वहीं विजय अंडे की रेहड़ी लगाता है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाते थे। वे नागरिक अस्पताल, कोर्ट और बस स्टैंड से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद इनकी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते थे। आरोपियों ने चोरी की बाइक स्क्रैप डीलर को बेच दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से एक बाइक को कबाड़ ढोने वाले वाहन का रूप दे दिया था। इसी तरीके से वे पुलिस और आमजन की नजरों से बचने का प्रयास कर रहे थे। नागरिक अस्पताल से बाइक चोरी की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने सुराग जुटाए और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
------------

चोरी करने के बाद बाइक की बदल देते थे पहचान
एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की बाइकों की पहचान छिपाने के लिए अलग ही तरीका अपना रखा था। बाइक चोरी करने के बाद आरोपी उसका हुलिया बदलकर उसे कबाड़ ढोने वाले वाहन का रूप दे देते थे। इसका उद्देश्य यह था कि देखने वाले को वाहन सामान्य कबाड़ ढोने वाला लगे और किसी को उसके चोरी का होने का संदेह न हो। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से चोरी की गई सीडी डीलक्स बाइक को भी आरोपियों ने इसी तरह बदल दिया था।
-----------

-अस्पताल से चोरी हुई बाइक से पकड़ में आए आरोपी
एएसपी दिव्यांशी ने बताया कि 20 अक्तूबर को नागरिक अस्पताल परिसर से बाइक चोरी हुई थी। इस संबंध में 24 अक्तूबर को शहर थाने फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। चोरी की वारदात की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली जिसमें आरोपी बाइक चोरी करते हुए दिखाई दिए। एवीटी स्टाफ की टीम ने फुटेज का विश्लेषण किया और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस ने जांच की कड़ियों को जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। जिस जांच की शुरुआत एक बाइक चोरी की वारदात से हुई थी उसी के आधार पर पुलिस ने पांच अन्य का भी खुलासा कर दिया।

---------
वर्ष 2022 से चुरा रहे बाइक
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी वर्ष 2022 से बाइक चोरी कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ बाइक चोरी की पहली प्राथमिकी 14 नवंबर 2022 को दर्ज है। इसके अलावा इस वर्ष तीन और वर्ष 2024 और 2023 में एक-एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed