उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में किशोरी से छेड़छाड़ करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम-
2 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मरने वाला युवक संजय (25 वर्ष) पुत्र सौराज सिंह खतौली क्षेत्र के अंतवाड़ा गांव का रहने वाला था। उसके पिता परिवार के साथ मेरठ के गांव सैनी में रहते हैं और किसी फैक्टरी में काम करते हैं। संजय गांव में ही अकेला रहकर खेतीबाड़ी देखता था। आरोप है कि बुधवार को वह शराब के नशे में पड़ोसी के घर में घुस गया और आंगन में सो रही किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी के चाचा ने उसे दबोच लिया और सरिये से पीटा।
3 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लहूलुहान हालत में संजय अपने घर में चला गया। बृहस्पतिवार सुबह कुटुंब के लोग इस मामले में पूछताछ करने संजय के घर पहुंचे तो वहां चारपाई पर उसका शव पड़ा मिला। सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि युवक ने नशे की हालत में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की, पिटाई के दौरान लगी गंभीर चोट उसकी मौत की वजह बन गई। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
4 of 6
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
गांव अंतवाड़ा में संजय की हत्या के बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। ग्रामीणों के मुताबिक घर पर अकेला रहने की वजह से संजय शराब पीने का आदी हो चुका था। हालांकि युवक के इससे पहले कभी किसी ग्रामीण के साथ दुर्व्यवहार या छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने नहीं आई है।
5 of 6
मौके पर जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष त्यागी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संजय के चचेरे भाई रामपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सरिये को बरामद कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने उस पर लगे खून और युवक के शरीर से निकले खून के नमूने भी संकलित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं बृहस्पतिवार सुबह बेटे संजय की मौत की जानकारी मिलने पर सौराज सिंह पूरे परिवार के साथ गांव लौट आये।