Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Factory worker dies after being hit by a speeding vehicle family alleges he lay on the road for an hour

कानपुर: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत, एक घंटे सड़क पर पड़ा रहा था, परिजनों ने लगाया आरोप

Fri, 13 Nov 2026 05:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Nov 2026 05:36 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई, जो हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। छह महीने पहले पत्नी की मौत के बाद अब पिता का भी साया उठ जाने से दो मासूम बच्चों के सामने परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Factory worker dies after being hit by a speeding vehicle family alleges he lay on the road for an hour
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी उत्कर्ष मिश्रा (31) की मौत हो गई। हादसे के बाद वह करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। परिजनों का आरोप है कि समय से इलाज मिल जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे दो निजी अस्पतालों में ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  बर्रा के एच ब्लॉक विश्व बैंक कॉलोनी निवासी उत्कर्ष कानपुर देहात के रनिया स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार देर शाम वह ड्यूटी करके घर लौट रहा था। इसी दौरान रामगोपाल चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारकर भाग निकला।

विज्ञापन
Trending Videos

करीब एक घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा
परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद उत्कर्ष करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस को जानकारी हुई तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। उत्कर्ष चार भाइयों अनिरुद्ध, आशीष और प्रशांत में दूसरे नंबर का था। पिता रामशंकर और मां सुशीला हैं। छह माह पहले ही बीमारी के चलते उसकी पत्नी जया का निधन हो गया था।

विज्ञापन

छह महीने पहले मां और अब पिता का साया भी उठा
उत्कर्ष के दो छोटे बच्चे अभि और शौर्य हैं। छह महीने पहले बीमारी के चलते मां जया की मौत हो गई थी। मां के जाने के बाद पिता ही दोनों बच्चों का सहारा थे। अब सड़क हादसे में उत्कर्ष की भी मौत हो गई। ऐसे में दोनों बच्चों के सिर से मां और पिता, दोनों का साया उठ गया। परिवार में अब बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता है। जिस उम्र में उन्हें माता-पिता के स्नेह और सहारे की जरूरत थी, उस उम्र में दोनों ने अपने माता-पिता को खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed