रालोद नेता देशपाल बदरखा की हत्या की वारदात में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें-
2 of 6
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार घायल इनामी बादल कुख्यात सुनील राठी गैंग का शॉर्प शूटर हैं। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक छपरौली संजीव कुमार व कांस्टेबल मनोज की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी और कांस्टेबल दीपक खारी घायल हो गया।
3 of 6
पिस्टल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार को छपरौली पुलिस और एसओजी के संयुक्त ऑपरेशन में इनामी दबोचा गया। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दोपहर करीब सवा 12 बजे हलालपुर से रठौड़ा मार्ग पर बाइक सवार संदिग्ध युवक गुजर रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में सुनील राठी गैंग का शार्प शूटर व 50 हजार का इनामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश बादल पुत्र बबलू उर्फ रमेश मूलरूप से मलकपुर और वर्तमान में कांशीराम कॉलोनी बड़ौत में रहता है।
4 of 6
सिपाही भी घायल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक थाना छपरौली संजीव कुमार व कांस्टेबल मनोज की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। फायरिंग में कांस्टेबल दीपक खारी भी घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध 32 बोर का पिस्टल, एक तमंचा 315 बोर मय खोखा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की बरामद की गई। 50 हजार के इनामी बादल के खिलाफ चार मुकदमें दर्ज हैं।
5 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सुनील राठी के इशारे पर की गई थी देशपाल बदरखा की हत्या
थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक देशपाल खोखर (55 वर्ष) की हत्या कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर की गई थी। बादल मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है, इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ में शूटर सौरभ उर्फ गोली रठौड़ा को गिरफ्तार किया था। जिस दिन सौरभ पकड़ा गया, तब मुठभेड़ के दौरान बादल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।