फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले राम-राम... फिर ऐसे दिया वारदात को अंजाम, खुल गया भाजपा नेता की हत्या का असली राज

Tue, 25 Aug 2020 07:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Aug 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Crime News: Shravan Khokhar with two of his friends have killed BJP leader Sanjay Khokhar
भाजपा नेता की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चकरोड पर श्रवण खोखर भाजपा नेता का इंतजार कर रहा था और दूसरे दोनों आरोपी छिप गए थे। संजय खोखर नजदीक आए तो श्रवण ने राम- राम करते हुए बातों में उलझा लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Baghpat Crime News: Shravan Khokhar with two of his friends have killed BJP leader Sanjay Khokhar
भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि वारदात के दिन सुबह पांच बजे ही अभियुक्त सागर बालियान, सागर गोस्वामी और श्रवण खोखर तिलवाड़ा रोड पर पहुंच गए थे। मुख्य मार्ग पर संजय खोखर उन्हें आते हुए दिखाई नहीं दिए। उन्हें लगा कि आज संजय मॉर्निंग वॉक पर नहीं आए। इसके बाद तीनों चकरोड पर चले गए। कुछ देर बार ही उन्हें संजय खोखर आते दिखाई दिए। सागर बालियान और सागर गोस्वामी ट्यूबवेल पर छिप गए। जबकि श्रवण खोखर चकरोड पर खड़ा रहा। 

Baghpat Crime News: Shravan Khokhar with two of his friends have killed BJP leader Sanjay Khokhar
भाजपा नेता संजय खोखर - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि संजय खोखर और श्रवण खोखर के परिवार में कोई झगड़ा नहीं था। दोनों का घर पर आना-जाना था और ट्यूबवेल भी पड़ोस में थी। ऐसे में संजय खोखर को श्रवण पर कोई शक नहीं हुआ। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि श्रवण ने पहले संजय खोखर को राम- राम की और कुछ देर के लिए बातों में उलझा लिया। नजदीक की ट्यूबवेल पर छिपे सागर बालियान और सागर गोस्वामी ने श्रवण के साथ मिलकर गोली चला दी। दो गोली संजय खोखर को लगी थीं, जबकि एक गोली मिस हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Crime News: Shravan Khokhar with two of his friends have killed BJP leader Sanjay Khokhar
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

क्या था मामला
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की 11 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे तिलवाड़ा मार्ग स्थित चकरोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजय खोखर सुबह सैर पर निकले थे। सनसनीखेज हत्या का यह मामला लखनऊ तक गूंजा। संजय खोखर के दोनों बेटों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी। वारदात के बाद से जिले का सियासी माहौल भी गरमा रहा था।

विज्ञापन
Baghpat Crime News: Shravan Khokhar with two of his friends have killed BJP leader Sanjay Khokhar
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूर्व में नामजद किए आरोपियों की होगी जांच
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि एसआईटी भी मामले की जांच करेगी। संजय खोखर के बेटे मनीष खोखर ने नितिन धनकड़, ककौर कलां के मयंक डालर, हेवा गांव निवासी विनीत और अंकुश शर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इनमें तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पूर्व में नामजद किए गए आरोपियों की भी जांच की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed