{"_id":"6afb61dc6d81adda7e08c3b9","slug":"uproar-over-removal-of-kiosks-and-stalls-staff-accused-of-slapping-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166213-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खोखे और स्टॉल हटाने पर हंगामा, कर्मियों पर थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खोखे और स्टॉल हटाने पर हंगामा, कर्मियों पर थप्पड़ मारने का आरोप
Tue, 17 Nov 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर तोड़ा गया स्टाॅल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी रोड स्थित सेक्टर-17 मार्केट में शराब ठेके के पास रविवार रात खोखे और स्टॉल हटाने पर जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान स्टॉल संचालक ने कर्मचारियों पर थप्पड़ मारने और खोखा व स्टॉल तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं, निगम अधिकारियों ने दुकानदारों पर अभद्र व्यवहार करने और काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
विवाद बढ़ने पर कई समाजसेवी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल और हरजीत आनंद का घेराव करते हुए विरोध किया। एडवोकेट विक्की बांगड़ ने अधिकारियों से बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने का आधार पूछा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई
विजय कॉलोनी निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-17 मार्केट में शराब ठेके के पास नॉनवेज का स्टॉल लगाता है। रविवार रात उसके स्टॉल पर तीन युवक खड़े होकर नॉनवेज खा रहे थे। इसी दौरान अल्टो कार में दो से तीन लोग पहुंचे और खुद को नगर निगम कर्मचारी बताते हुए कूड़ा फैलाने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
गुरदीप के अनुसार उसने उनसे पहचान पूछी तो वे आईकार्ड दिखाने लगे। तभी उसके पास खड़े युवकों में से एक ने आईकार्ड पकड़ कर फेंक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई।
गुरदीप का आरोप है कि इसी दौरान निगम कर्मचारियों ने उसे थप्पड़ मार दिया। आसपास के दुकानदारों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। गुरदीप ने आरोप लगाया कि एक निगम कर्मचारी हर महीने उससे दो हजार रुपये लेकर जाता है। इसके बाद भी कार्रवाई की गई।
सेनेटरी इंस्पेक्टर की शिकायत पर प्राथमिकी
घटना के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर सुशील कुमार की ओर से थाना सेक्टर-17 में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई। शिकायत में निगम कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। थाना सेक्टर-17 प्रभारी राजिंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।