मुजफ्फरनगर के मोरना में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या ने एक हंसते-खेलते परिवार को महज पांच दिन में पूरी तरह उजाड़कर रख दिया है। गुरुवार शाम तक अनुज कर्णवाल के जिस पुश्तैनी मकान में पूरी तरह खुशियों का अंबार था। वहीं महज पांच दिन बाद मकान पूरी तरह से वीरान होकर रह गया है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
परिवार ने भयभीत होकर किया पलायन
- फोटो : अमर उजाला
दवा विक्रेता अनुज की हत्या के बाद पीड़ित परिवार पहले ही अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित था, लेकिन पांच दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण उनमें असुरक्षा की भावना कहीं अधिक पैंठ बना चुकी थी। यही कारण था कि पुलिस-प्रशासन के साथ ही तमाम संगठन, मौअज्जिज लोगों के हरकदम साथ खड़े रहने के आश्वासन के बावजूद पीड़ित परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर आशान्वित न हो सका।
3 of 7
परिवार ने भयभीत होकर किया पलायन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सोमवार शाम जहां अनुज की पत्नी अंजीता व दोनों बेटियों कशिश व रिया को मोरना से जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल परिसर में रहने वाले अनुज के बड़े भाई जगमोहन कर्णवाल के आवास पर भेज दिया गया। वहीं, मंगलवार दोपहर दूसरा भाई हरिकांत कर्णवाल भी पत्नी ममता के साथ घर से जरूरी सामान लेकर पलायन को तैयार हो गए।
4 of 7
पुश्तैनी मकान में ताला लगाता मृतक का भाई
- फोटो : अमर उजाला
भरे मन से हरिकांत ने पुश्तैनी मकान को ताला लगाकर आसपास रहने वाले लोगों से विदा ली तो सबकी आंखें भर आईं। सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ थे, लेकिन उन्हें रोकने का साहस न कर सके।
5 of 7
muzaffarnagar news
- फोटो : अमर उजाला
दवा विक्रेता की हत्या के बाद दहशत में व्यापारी
दवा विक्रेता की हत्या और उनके परिवार के पलायन की घटना से कस्बे के व्यापारी दहशत में हैं। बदमाशों के खौफ के साये में कस्बे का मेन बाजार अब देर से खुलता है और शाम ढलते ही बंद भी हो जाता है। कपड़ा व्यापारी संजय प्रमुख ने बताया कि इस घटना से हर कोई दहशत में है। जीवन सुरक्षित है, तभी तो व्यापार है।