फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माशूका...मोबाइल और मौत: 19 साल छोटा प्रेमी निकला कातिल, ऐसे की थी खौफनाक वारदात

Wed, 23 Sep 2020 04:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2020 04:08 PM IST
सार

  • सिकंदरा के होटल में हुए हत्याकांड का खुलासा, आरोपी लखन आईएसबीटी से गिरफ्तार 
  • मोबाइल गिफ्ट करने के बहाने बुलाकर प्रेमी ने की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
boyfriend arrested for murder of woman in hotel agra
इसी गेस्ट हाउस में हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सिकंदरा तिराहे के पास सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट के कमरा नंबर 121 में 38 वर्षीय महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से प्रेम संबंध थे। मगर, वह अब किसी और से मोबाइल पर बात करती थी। उसके किसी और से संबंध का शक था। उसे मोबाइल गिफ्ट करने के बहाने होटल में बुलाया। इसके बाद बेल्ट से गला घोंटकर हत्या करके फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




 

boyfriend arrested for murder of woman in hotel agra
accused - फोटो : अमर उजाला

'प्रीति और मेरे दो साल से प्रेम संबंध थे। वह मुझसे 70 हजार रुपये ले चुकी थी, अब और मांग रही थी। मुझे यह भी पता चला कि उसने किसी और से भी दोस्त कर ली है, इसलिए उसे मोबाइल उपहार में देने के बहाने गेस्ट हाउस में बुलाया और बेल्ट से गला घोंटकर ठिकाने लगा दिया। मुझे मालूम नहीं था कि गेस्ट हाउस में कैमरे लगे हैं, वरना कहीं और हत्या करता...। पुलिस को दिया यह बयान है प्रीति की हत्या के आरोप में पकड़े गए लखन का। पुलिस का दावा है कि फुटेज से उसके चेहरे का मिलान हो गया है। 

boyfriend arrested for murder of woman in hotel agra
आरोपी लखन - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बाईंपुर निवासी प्रीति का पति लिखेंद्र बघेल टेंपो चालक है। उनके तीन बच्चे हैं। प्रीति एक फैक्टरी में काम करती थी। नगला बूढ़ी, थाना न्यू आगरा निवासी आरोपी लखन (19) बाईंपुर स्थित फैक्टरी में बैग बनाने का काम करता था। दोनों में जानपहचान हुई जो पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर सिकंदरा के होटलों और गेस्ट हाउस में मिलते थे।

पहले हाथ से फिर बेल्ट से घोंटा गला
बकौल एसपी सिटी, आरोपी ने बताया है कि गेस्ट हाउस में प्रीति ने कहा कि दिखाओ, कौन सा मोबाइल लाए हो? उसने कहा कि आंख बंद करो, अभी दिखाता हूं। जैसे ही उसने आंख बंद कीं, वैसे ही हाथों से उसका गला घोंट दिया। कहीं वह जीवित न रह जाए, इस आशंका में बेल्ट से भी गला घोंट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
boyfriend arrested for murder of woman in hotel agra
जांच करते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
गेस्ट हाउस कर्मचारी ने खुद ही लगाई फर्जी आईडी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गेस्ट हाउस कर्मियों ने जानकारी दी कि महिला के साथ आए युवक ने रायबरेली के फुर्सतगंज निवासी संदीप गुप्ता के नाम की आईडी लगाई। यह आईडी फर्जी थी। आरोपी लखन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आईडी के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि उसने बिना आईडी के कमरा लिया था। वह हर बार यही करता था। उससे पूछा कि फर्जी आईडी कैसे लगी? तो उसने कहा कि यह गेस्ट हाउस कर्मी ने लगाई होगी। सिकंदरा के होटल और गेस्ट हाउस में यह आम बात है। जो लोग आगरा से बाहर के होते हैं, उनसे आईडी ली जाती है। इसी की कई फोटोकॉपी करा लेते हैं। आगरा के युवक-युवतियां इन गेस्ट हाउस और होटलों में जाते ही इसलिए हैं, क्योंकि यहां आईडी नहीं मांगी जाती है। कर्मचारी बुकिंग के साथ बाहर के लोगों की आईडी की कॉपी लगा देते हैं।
विज्ञापन
boyfriend arrested for murder of woman in hotel agra
आरोपी लखन - फोटो : अमर उजाला
चली गई थी नौकरी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी लखन ने बताया कि प्रीति पहले टिफिन सर्विस का काम करती थी। उसने भी उससे टिफिन लगाया था। वह अक्सर होटल में मिलते थे। प्रीति बात-बात पर रुपयों की मांग करती थी। लॉकडाउन के बाद से उसका काम ठीक नहीं चल रहा था। पांच दिन पहले नौकरी भी चली गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed