फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur motipur girl attacked with knife after opposing molestation ravi kumar

बिहार: छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती के सिर में मारा चाकू; आरोपी फरार

Wed, 23 Sep 2026 09:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 09:45 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर 22 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती मंगलवार को मोतीपुर फील्ड से दौड़ लगाकर साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में रवि कुमार ने उसे घेरकर छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की।

विज्ञापन
muzaffarpur motipur girl attacked with knife after opposing molestation ravi kumar
मौके पर मौजूद सभी लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छात्राओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर एक और मामला सामने आया है। बरुराज थाना क्षेत्र में सोमवार को परीक्षा देने जा रही दो चचेरी इंटर छात्रा बहनों पर हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती पर हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने युवती के सिर पर चाकू से वार कर दिया। घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी युवती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही है और रोजाना मोतीपुर फील्ड में दौड़ लगाने जाती है। मंगलवार को दौड़ लगाने के बाद वह साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक पोखर के समीप आरोपी युवक रवि कुमार ने उसे घेर लिया। आरोप है कि रवि कुमार ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और धमकी देते हुए कहा कि वह उससे बात करे, नहीं तो उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा। युवती ने जब आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद युवती डरी-सहमी किसी तरह अपने घर पहुंची। आरोप है कि आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक भी पहुंच गया।

विज्ञापन

शोर मचाने पर सिर पर चाकू से किया वार

पीड़िता के अनुसार, घर पहुंचने के बाद जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने इस मामले में मोतीपुर थाने में आवेदन देकर आरोपी रवि कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पूरे मामले में एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक युवती पर हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पहले युवती के साथ बदसलूकी की और इसके बाद उसका पीछा करते हुए छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। एसडीपीओ ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रवि कुमार मौके से फरार हो गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed