मुठभेड़ के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस से बचने के लिए दो बदमाश आठ घंटे तक भागते रहे। उन्होंने 45 किलोमीटर का सफर किया। इसके बाद भी वो पुलिस से बच नहीं पाए। पुलिस अफसरों ने ऐसे किया कुख्यात बदमाशों को ढेर-
2 of 8
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दोबारा मुठभेड़ हुई तो वो पुलिस की गोली का शिकार हो गए। इससे पहले मुजफ्फरनगर पुलिस ने उनके दो साथियों को मार गिराया था। दो बदमाशों के भागने की सूचना पर मेरठ पुलिस अलर्ट थी।
3 of 8
अस्पताल पहुंचे एडीजी प्रशांत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी, एसपी सिटी समेत सभी पुलिस अधिकारी सड़क पर उतर आए। सुबह 11 बजे वकील की स्कॉर्पियो लूट की सूचना वायरलेस पर फ्लैश हुई। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को सरधना-दौराला मार्ग पर चिरौड़ी गांव के पास घेर लिया।
4 of 8
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर पुलिस की कस्टडी से भागने वाला बदमाश रोहित उर्फ सांडू मेरठ जोन पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। एडीजी मेरठ इसकी खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। सोमवार देर रात मुजफ्फरनगर पुलिस के पास इनपुट था कि सांडू वारदात करेगा। मंगलवार सुबह चार बजे मुजफ्फरनगर पुलिस की सांडू और उसके तीन साथियों से सीधी मुठभेड़ हो गई। इसमें सांडू और राकेश यादव मारा गया। जबकि उसके दो साथी अमित और रविंद्र फरार हो गए।
5 of 8
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इन दो बदमाशों के भागने की सूचना पर मेरठ पुलिस भी एक्टिव हो गई। एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने खुद मोर्चा संभाला। सुबह से पुलिस मेरठ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर लगी थी।