फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 10 घंटे में दो मुठभेड़ के दौरान चार कुख्यात ढेर, यूपी में आई बदमाशों की शामत

Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four Badmash killed in police encounter at Meerut and Muzaffarnagar
अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदमाशों की शामत आ गई है। जिस तरह से दस घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान जांबाज अफसरों ने चार कुख्यात बदमाशों को ढेर किया है, उससे लगता है कि अब बदमाश या तो अपराध छोड़ देंगे या फिर उनका भी यही हाल होगा जो इन चारों बदमाशों का हुआ है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ पढ़िए पूरी खबर-

Four Badmash killed in police encounter at Meerut and Muzaffarnagar
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मुजफ्फरनगर पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यातों को मार गिराया। इनमें से एक बदमाश पर एक लाख तो दूसरे बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनामा था। वहीं मुठभेड़ में दरोगा अजय कुमार और सिपाही विनीत कपासिया भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल और बाइक बरामद की है।

Four Badmash killed in police encounter at Meerut and Muzaffarnagar
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंडी इलाके में बिलासपुर गांव के पास मंगलवार तड़के पुलिस ने सुपारी किलर रोहित और कुख्यात बदमाश राकेश यादव को घेर लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जांबाज अफसरों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four Badmash killed in police encounter at Meerut and Muzaffarnagar
कुख्यात रोहित उर्फ सांडू - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि सुपारी किलर रोहित उर्फ सांडू मंसूपुर थाना इलाके के जोहरा निवासी पर एक लाख का इनाम था। जबकि अयोध्या निवासी राकेश यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Four Badmash killed in police encounter at Meerut and Muzaffarnagar
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि दो जून को बदमाशों ने दोपहर के समय करीब दो बजे पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सालारपुर गांव में पुलिस पर हमला कर एक होटल से कुख्यात रोहित उर्फ सांडू को छुड़ा लिया था। बदमाश सफेद रंग की कार से आए थे। अपने साथियों को देखते ही पुलिस के साथ टेबल पर बैठे रोहित ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया था। इससे पहले पुलिसकर्मी संभलते, बदमाशों ने गोलियां चला दीं और रोहित को लेकर फरार हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed