फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Solver gang has active in Bijnor district of Uttar Pradesh from many years

देश भर में फैला है सॉल्वर गैंग का जाल, पद के हिसाब से एक करोड़ तक लेते हैं रकम, गढ़ बना यह जिला

Fri, 04 Oct 2019 08:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Oct 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Solver gang has active in Bijnor district of Uttar Pradesh from many years
गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में सॉल्वर गैंग कई सालों से सक्रिय है। बैंक में नौकरी लगवाने से लेकर एमबीबीएस की परीक्षा पास कराने के लिए गैंग मोटी रकम लेता है। गैंग के सदस्यों के तमाम बड़े लोगों से ताल्लुक हैं। गैंग चोरी छिपे अपने काम को अंजाम देता रहता है। हर विभाग में पद के हिसाब से भर्ती की रकम तय की जाती थी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में लोअर पीसीएस परीक्षा पास कराने में पकड़े गए गैंग में बिजनौर के भी युवक शामिल हैं। बिजनौर की कुटिया कॉलोनी निवासी अमित कुमार, विशेषांक, हरेंद्र सिंह को पुलिस ने दबोचा है, जबकि विवेक फरार हो गया। बिहार के रोहताश जिले का मुकेश बिजनौर के हीमपुरदीपा थाने के गांव टुंगरी के ऋषभ कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। मुकेश को पकड़ने पर ही गैंग का खुलासा हुआ। पुलिस ने ऋषभ को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंग का पूरे देश में जाल फैला हुआ है। किसी भी परीक्षा को पास कराने का गैंग ठेका ले लेता है। कई सालों से बिजनौर में गैंग सक्रिय है। गैंग के सदस्य मेरठ में भी दबोचे जा चुके हैं। शेरकोट में हरेवली मार्ग पर राकेश कुमार का दुर्गा महाविद्यालय है। महाविद्यालय का वह खुद प्रधानाचार्य है। 19 नवंबर 2018 को एसटीएफ मेरठ ने राकेश को यूपी टीईटी का फर्जी पेपर बनाते हुए दबोचा था। उसके कई साथी भी बाद में पकड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Solver gang has active in Bijnor district of Uttar Pradesh from many years
मुख्य आरोपी विवेक - फोटो : अमर उजाला

खुलासा हुआ था कि राकेश का गैंग तमाम परीक्षाओं को पास कराने का ठेका लेता था। सूत्रों के मुताबिक बैंक से लेकर अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने में गैंग 15 से 20 लाख रुपये में ठेका लेता है। ठेके की रकम पहले ले ली जाती है।

सबसे महंगा एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा का ठेका
एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा पास कराने में 50 लाख से एक करोड़ रुपये की रकम ली जा रही है। गैंग बिजनौर के कई बड़े चिकित्सकों के संपर्क में हैं। चिकित्सकों के माध्यम से ही एमबीबीएस की परीक्षा पास कराने का खेल खेला जाता है। परीक्षा पास कराने में दूसरे छात्रों को परीक्षा देने के लिए गैंग बैठा देता है। सूत्रों की मानें तो बिजनौर के कई विभागों में ऐसे युवक नौकरी कर रहे हैं, जिन्होंने सॉल्वर गैंग को ठेका देकर नौकरी पाई है।


यह भी पढ़ें: यूपी: सॉल्वर गैंग में शामिल था ये अफसर, ऐसे हुआ खुलासा, अब सस्पेंड करने की तैयारी

Solver gang has active in Bijnor district of Uttar Pradesh from many years
सॉल्वर गैंग का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

वहीं मुजफ्फरनगर में पकड़े गए बिजनौर के युवकों के बारे में किसी को नहीं मालूम था कि वे सॉल्वर गैंग से जुड़े हैं। सब जानते हैं कि बाहर रहकर वे कोई काम कर रहे हैं। इन युवकों के पकड़े जाने के बाद पड़ोस के लोग भी सकते में हैं। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक गैंग के बारे में जांच कराई जा रही है। कौन लोग और इनसे जुड़े हैं इसका भी पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सॉल्वर गैंग का 'मास्टमाइंड' निकला रेलवे का कर्मचारी, लाखों रुपये में लेता था पास कराने का ठेका

सॉल्वर गैंग ने कमीशन पर छोड़ रखे हैं दलाल

सॉल्वर गैंग ने लोगों को जाल में फंसाने के लिए तमाम दलाल छोड़ रखे हैं। नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं को सॉल्वर गैंग के दलाल फंसाते हैं। नौकरी दिलाने का लालच लेकर ये युवाओं को सॉल्वर गैंग तक लेकर जाते हैं। इस पर दलालों का कमीशन तय रहता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed