यूपी: सॉल्वर गैंग में शामिल था ये अफसर, ऐसे हुआ खुलासा, अब सस्पेंड करने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के तार बागपत से जुड़े हुए हैं। आरोपियों में एक ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल है, जो वर्तमान में डीपीआरओ ऑफिस में तैनात है। बीडीओ बिना सूचना दिए गुरुवार से कार्यालय से गैरहाजिर था। आरोपी को सस्पेंड करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सहारनपुर से विभाग के अधिकारियों ने एफआईआर की कॉपी मंगवाई है।
सहारनपुर में गुरुवार को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की संवर्ग परीक्षा सम्पन्न हुई थी। यहां नोएडा की एसटीएफ टीम ने छापेमारी करते हुए सॉल्वर गैंग को पकड़ा था। गैंग के तार बागपत से जुड़े मिले। इसमें तीन आरोपी बागपत के थे। एक आरोपी ग्राम विकास अधिकारी अमित वर्मा निवासी छपरौली शामिल था, जो वर्तमान में डीपीआरओ ऑफिस में अटैच था। इसके अलावा छपरौली क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव निवासी संजीव कुमार सरोहा और सोनू निवासी बड़ौत शामिल हैं। विकास भवन के सभी कार्यालय में दिनभर ग्राम विकास अधिकारी अमित वर्मा की चर्चा रही। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि सॉल्वर गैंग में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल है, उसके खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि सहारनपुर से एफआईआर की फोटो कॉपी मंगवाई जा रही है। उसके आधार पर ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी।
शुरू से ही विवादों में रहा ग्राम विकास अधिकारी
सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि शुरू से ही ग्राम विकास अधिकारी विवादों में रहा है। शिकायतों के बाद उसे डीपीआरओ ऑफिस में दो माह पहले ही अटैच किया गया था। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
भाई को परीक्षा दिलाने गया था ग्राम विकास अधिकारी
ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी अमित वर्मा को झूठा फंसाया जा रहा है। वह तो अपने भाई मनोज कुमार वर्मा को परीक्षा दिलाने के लिए वहां गया था। इत्तेफाक से जहां पर सॉल्वर गैंग रुका था वहीं पर अमित वर्मा भी रुका थी। इसी वजह से एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/