फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: एटीएस का बड़ा खुलासा, पढ़ाई की आड़ में पश्चिमी यूपी में आतंकी संगठन तैयार कर रहा था सलमान खुर्शीद वानी

Tue, 23 Jun 2020 07:12 AM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Jun 2020 07:12 AM IST
सार

  • -आतंकी सलमान ने बागपत के इंस्टीट्यूट में ली टेक्नीशियन की ट्रेनिंग
  • - वेस्ट यूपी में आतंकी संगठन तैयार कर रहा था सलमान खुर्शीद वानी
  • - एटीएस की पूछताछ में हुआ खुलासा, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा

विज्ञापन
Militant Salman Khurshid Wani was preparing terrorist organization in western UP in the name of study
UP ATS
कश्मीर में पकड़े गए आतंकी सलमान खुर्शीद वानी ने बागपत के इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन की पढ़ाई की थी। वह इंस्टीट्यूट में दहशतगर्दी की क्लास भी चलाता था। इसका खुलासा होने पर यूपी एटीएस और यूपी पुलिस एक्टिव हो गई है। अब एटीएस सलमान को लेकर बागपत भी जा सकती है।
Militant Salman Khurshid Wani was preparing terrorist organization in western UP in the name of study
ats
यूपी एटीएस ने रविवार को कश्मीर से आतंकी सलमान खुर्शीद वानी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान सलमान ने स्वीकार किया कि वेस्ट यूपी के जिलों से उसके गहरे कनेक्शन हैं। उसने बताया कि बागपत के एक इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन की पढ़ाई की। जहां पर सलमान छात्रों को आतंक की ट्रेनिंग भी देता था। इस खुलासे के बाद एटीएस सलमान को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ला रही है। आतंकी का बागपत जिले से कनेक्शन होने के बाद यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस में भी खलबली मच गई।

 
Militant Salman Khurshid Wani was preparing terrorist organization in western UP in the name of study
एटीएस की टीम - फोटो : अमर उजाला
बरेली के इनामुल से भी जुड़ा था आतंकी सलमान
एटीएस ने बरेली से इनामुल को 19 जून गिरफ्तार किया था। तभी से  एटीएस आतंकी संगठन और उनसे जुड़े  लोगों की जांच पड़ताल कर रही थी। जिसमें सामने आया कि आतंकी सलमान बरेली के रहने वाले इनामुल से जुड़ा हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Militant Salman Khurshid Wani was preparing terrorist organization in western UP in the name of study
एटीएस की टीम - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर दोनों के बीच चैट मिली हैं। उसके बाद से एटीएस ने सलमान की तलाश शुरू की। एटीएस ने सलमान को कश्मीर में उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि सलमान वेस्ट यूपी के कई युवाओं के साथ जुड़ा हुआ था। उन्हें लव जिहाद जैसी के लिए बार-बार उकसाता था। अभी एटीएस सलमान से पूछताछ कर रही है।

 
विज्ञापन
Militant Salman Khurshid Wani was preparing terrorist organization in western UP in the name of study
हंदवाड़ा आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
बागपत भी लाया जाएगा सलमान
बताया जा रहा है कि एटीएस आतंकी सलमान को बागपत भी ला सकती है।  बागपत के इंस्टीट्यूट में उसका एडमिशन कैसे हुआ और उसने यहां रहते हुए क्या क्या काम किए हैं? इन सभी की जानकारी जुटाने के लिए एटीएस लगी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed