{"_id":"6af403a3a61dea876a098eda","slug":"accident-in-korba-22-year-old-amit-sagar-killed-by-trailer-at-imli-duggu-crossing-family-blocks-road-for-4-hours-korba-news-c-1-1-noi1487-4923674-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, सड़क पर भड़का आक्रोश, 3 घंटे चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, सड़क पर भड़का आक्रोश, 3 घंटे चक्काजाम
Wed, 11 Nov 2026 12:07 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:07 PM IST
सार
तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर परिजनों ने चक्काजाम किया, जो अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे में समाप्त हुआ।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
विस्तार
जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहन ने एक युवक की जान ले ली। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली डुग्गू फाटक के पास ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 22 वर्षीय अमित सागर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सीतामढ़ी हटरी का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमित सागर अपनी स्कूटी से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया और घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर चक्काजाम कर दिया गया। लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम की स्थिति बनी रही और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कोरबा में बड़ा सड़क हादसा: 30 फीट गहरी खाई में गिरा 8 नई कारों से लदा कंटेनर, चालक घायल, करोड़ों का नुकसान
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी प्रेम साहू एवं कोरबा तहसीलदार बजरंग साहू मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को शासन की योजनाओं के तहत हर संभव मदद दिलाई जाएगी। तहसीलदार बजरंग साहू ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। परिजनों की मांग थी कि वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्हें आश्वासन दिया गया, तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव उठाने और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सहमत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रेलर को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। क्षेत्रवासियों ने भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
